Healthy Foods: हड्डियां शरीर का बेसिक ढांचा होती हैं. हड्डियां कमजोर होने लगती हैं तो शरीर अपनी सामान्य ऊर्जा से किसी भी कार्य को सही तरह से नहीं कर पाता है. कमजोर हड्डियों (Weak Bones) के कारण शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द रहने लगता है और हड्डियों के टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. सोडियम, कैफीन और एल्कोहल हड्डियों की कमजोरी का कारण बन सकते हैं तो वहीं विटामिन डी, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर चीजें हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होती हैं. यहां जानिए कौन-कौनसी ऐसी ड्रिंक्स हैं जिन्हें पीने पर हड्डियों की कमजोरी दूर होती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं.
नाश्ते में इन 5 कारणों से जरूर शामिल करने चाहिए अंडे, वजन पर भी पड़ता है बहुत असर
मजबूत हड्डियों के लिए ड्रिंक्स | Drinks For Strong Bones
ग्रीन स्मूदीकई हरी सब्जियां हैं जो कैल्शियम से भरपूर होती हैं. इन सब्जियों में गहरे हरे रंग की सब्जियां जैसे पालक (Spinach) और केल शामिल हैं. इन दोनों को मिलाकर बनाई गई ग्रीन स्मूदी हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर होती है. आप अपनी सामान्य स्मूदी में केल और पालक डालकर स्मूदी तैयार कर सकते हैं. इस स्मूदी में केला या संतरा भी डाला जा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मूंगफली क्या सचमुच बादाम से अच्छी है या फिर बादाम है ज्यादा फायदेमंद, यहां जानिए कौन है बेहतर
बादाम का दूध और खजूरबादाम के दूध (Almond Milk) और खजूर को एकसाथ ब्लेंड करके ड्रिंक तैयार करें. इस ड्रिंक को हड्डियां मजबूत बनाने के लिए पिया जा सकता है. इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों की सेहत दुरुस्त रखती है.
दूधरोजाना दूध पीने पर भी शरीर को अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिलता है जो हड्डियों को मजबूत करने में कारगर होता है. खासकर बच्चों को रोज दूध पिलाने की सलाह दी जाती है जिससे उनकी हड्डियां कमजोर ना हो पाएं.
दही और बेरीजबेरीज जैसे स्ट्रॉबेरीज, ब्लूबेरीज और ब्लैकबेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं. इनका दही (Curd) के साथ सेवन करने पर शरीर को प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम भी मिलता है जो हड्डियों की सेहत अच्छा रखता है. इन बेरीज को दही के साथ ब्लैंड करके स्मूदी तैयार की जा सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं