Healthy Food: मौसम चाहे कोई भी हो नारियल पानी पीने का मजा ही कुछ और होता है. खासकर गर्मियों में नारियल पानी शरीर को ताजगी से भर देता है. इससे शरीर को हाइड्रेशन भी मिलता है और यह वजन घटाने में भी सहायक साबित होता है. लेकिन, ज्यादातर लोग ठेले पर खड़े होकर नारियल पानी तो पी लेते हैं पर उसकी मलाई नहीं खाते. आपको शायद जानकर हैरानी हो कि नारियल की मलाई (Coconut Malai) भी शरीर के लिए अत्यधिक फायदेमंद साबित होती है. नारियल की मलाई खाने में मीठी होती है. इस मलाई में लौरिक एसिड, ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) और अन्य कंपाउंड्स भी पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे देते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नारियल की मलाई खाने के फायदे | Benefits Of Eating Coconut Malai
दिल की सेहत होती है अच्छीपके हुए नारियल से नारियल की मलाई निकाली जाती है. नारियल की मलाई दिल की सेहत (Heart Health) के लिए बेहद अच्छी साबित होती है. इसमें सैचुरेटेड फैट्स की अच्छी मात्रा पायी जाती है. इसके साथ ही, इसमें लौरिक एसिड होता है जो ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में भी कारगर साबित होता है जिससे दिल की दिक्कतों से राहत मिलती है.
ब्लड शुगर लेवल होता है मैनेजजर्नल ऑफ कोंप्लिमेंटरी एंड इंटेग्रेटिव मेडिसिन में छपी एक स्टडी के मुताबिक रोजाना 100 ग्राम ताजा नारियल की मलाई खाने पर लगभग 80 लोगों को ब्लड ग्लुकोज कम होने में सहायता मिली और यह मलाई टाइप-2 डायबिटीज से राहत देने में भी असरदार है.

नारियल पानी की ही तरह नारियल की मलाई भी वजन घटाने में सहायक साबित हो सकती है. इस मलाई में मौजूद MCTs शरीर को एनर्जी देते हैं और भूख कम करने में असरदार होते हैं. इसीलिए आप अपनी वेट लॉस डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं.
पाचन होता है बेहतरडाइटर फाइबर से भरपूर नारियल की मलाई पाचन के लिए अच्छी होती है. फाइबर के सेवन से कब्ज से भी राहत मिलती है और मलाई हेल्दी गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मददगार है.

Photo Credit: iStock
शरीर को रखती है ठंडाभीषण गर्मी और लू से बचने के लिए मलाई का सेवन किया जा सकता है. नारियल की मलाई इस मौसम में शरीर को ठंडा रखती है और शरीर को हाइड्रेशन देकर डिहाइड्रेशन से भी बचाती है. इसके साथ ही, मलाई का सेवन शरीर को गर्मियों में एनर्जी भी देता है.
संतरे के छिलकों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, बनाएं फेशियल के लिए स्क्रब इन Orange Peels से
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
अनुष्का-विराट, सोनम, अनन्या समेत अन्य Dior's Pre-Fall Fashion Show में पूरे स्टाइल में पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं