Termite Removal Tips In Hindi: दीमक एक ‘साइलेंट किलर' है जो धीरे-धीरे आपके महंगे फर्नीचर को अंदर से खोखला कर देती है. खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में इसका खतरा तेजी से बढ़ जाता है. अगर आप भी बिना केमिकल के इससे छुटकारा चाहते हैं, तो ये 4 आसान घरेलू तरीके आपकी बड़ी समस्या हल कर सकते हैं.
कई बार तो जब तक हमें पता चलता है, तब तक लकड़ी से पूरी तरह खोखली हो चुकी होती है. अगर आपके घर में भी सोफा, बेड, अलमारी या दरवाजों में दीमक ने अपना घर बना लिया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस इन आसान और असरदार अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं.
दीमक भगाने के घरेलू उपाय- (Best Home Remedies For Termites)
1. सफेद सिरका और नींबू का रस-
किचन में मौजूद सफेद सिरका दीमक के लिए काल से कम नहीं है. एक कप सिरके में दो नींबू का रस अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिक्सचर को एक स्प्रे बोतल में भरें. जहां भी आपको दीमक या उसकी बनाई मिट्टी की लकीरें दिखें, वहां इसका जमकर छिड़काव करें. इसकी तेज एसिडिक प्रॉपर्टीज दीमक को तुरंत खत्म कर देती हैं.

2. बोरिक एसिड-
दीमक को मारने के लिए बोरिक एसिड सबसे बेस्ट और पक्का तरीका माना जाता है. आप बाजार से बोरिक एसिड पाउडर ले आएं. अब पानी में इस पाउडर को मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें. इस घोल को दीमक लगी जगह पर स्प्रे करें या ब्रश की मदद से लगा दें. जब दीमक इसके संपर्क में आती है, तो वह बच नहीं पाती.
| “दीमक क्यों लगती है?” |
|---|
| नमी |
| लकड़ी |
| बंद जगह |
3. नमक और गर्म पानी-
यह सबसे सस्ता और आसान उपाय है. बराबर मात्रा में नमक और गर्म पानी को आपस में मिला लें, जब तक कि नमक पूरी तरह घुल न जाए. अब इस नमकीन पानी को सीरिंज (इंजेक्शन) या स्प्रे की मदद से दीमक के छेदों के अंदर डालें. नमक दीमक के शरीर को सुखा देता है, जिससे वे तुरंत मर जाती हैं.
4. नीम का तेल-
नीम में ऐसे गुण होते हैं जो कीड़े-मकोड़ों को दूर रखते हैं. अगर आप दीमक वाली जगह पर नीम का शुद्ध तेल लगाते हैं, तो दीमक वहां से भाग खड़ी होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि नीम का तेल पूरी तरह से सेफ है और इससे फर्नीचर को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता. आप चाहें तो रुई (कॉटन) की मदद से इसे लकड़ी पर लगा सकते हैं.
FAQs
1. क्या सिरका सच में दीमक को खत्म कर सकता है?
सिरका और नींबू का मिश्रण दीमक से छुटकारा पाने के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है. इसकी तेज एसिडिक प्रकृति दीमक पर असर डाल सकती है, लेकिन इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करना जरूरी होता है.
2. क्या नीम का तेल दीमक भगाने में असरदार है?
नीम के तेल में ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं. इसे दीमक वाली जगह पर लगाने से धीरे-धीरे उनका प्रकोप कम हो सकता है.
3. दीमक के लिए सबसे आसान घरेलू उपाय कौन सा है?
नमक और गर्म पानी का घोल या सिरका-नींबू स्प्रे सबसे आसान उपायों में शामिल है, जिन्हें घर में बनाकर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है.
4. क्या घरेलू उपाय से दीमक पूरी तरह खत्म हो जाती है?
घरेलू उपाय शुरुआती स्तर पर असरदार हो सकते हैं, लेकिन अगर दीमक ज्यादा फैल चुकी है तो प्रोफेशनल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ सकती है.
5. दीमक बार-बार क्यों लगती है?
घर में नमी, लकड़ी का सामान और खराब वेंटिलेशन दीमक लगने के मुख्य कारण होते हैं. दीमक नमी वाली जगहों में तेजी से पनपती है.
6. फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं?
लकड़ी के फर्नीचर को सूखा और साफ रखें, समय-समय पर धूप में रखें और नमी से बचाव करें. इससे दीमक लगने का खतरा कम हो सकता है.
7. क्या बोरिक एसिड सुरक्षित होता है?
बोरिक एसिड दीमक को नियंत्रित करने में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे उपयोग करते समय सावधानी रखना जरूरी है ताकि बच्चों और पालतू जानवरों को नुकसान न हो.
ये भी पढ़ें- होटल में सफेद बेडशीट ही क्यों होती हैं? रंगीन चादरें क्यों नहीं बिछाते बड़े Hotel?
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं