विज्ञापन

पीली और गंदी मिक्सी को सिर्फ 3 मिनट में चमका देगा ये घरेलू नुस्खा, बदबू भी हो जाएगी दूर

Mixer Grinder Cleaning Tips: मिक्सर-ग्राइंडर में जम गया है चिपचिपा तेल और आ रही ही अजीब सी महक, तो किचन में मौजूद इस इन चीजों का ऐसे करें इस्तेमाल. मिनटों में चमक जाएगा बिल्कुल नए जैसा.

पीली और गंदी मिक्सी को सिर्फ 3 मिनट में चमका देगा ये घरेलू नुस्खा, बदबू भी हो जाएगी दूर
Mixer Grinder: मिक्सर-ग्राइंडर को साफ करने का घरेलू उपाय. (AI Generated Image)

How To Clean Mixer Grinder At Home: क्या आपके किचन की मिक्सी भी पीली पड़ चुकी है? या फिर मसाला पीसते-पीसते उसके ब्लेड के नीचे काला-काला तेल और गंदगी जमा हो गई है? जिसे साफ करने के लिए आप तरह-तरह की कोशिश कर रहे हैं लेकिन, उसके बाद भी हो साफ नहीं हो रही है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. दरअसल हम रोज मिक्सी में अदरक, लहसुन, प्याज और मसाले तो पीस लेते हैं, लेकिन उसकी गहरी सफाई करना भूल जाते हैं. नतीजा यह होता है कि जार के अंदर और मिक्सी की बॉडी पर चिपचिपी गंदगी की एक परत जम जाती है. अगर आप भी इस गंदी मिक्सी और उसकी बदबू से परेशान हैं, तो इन 2 आसान घरेलू तरीके को अपनाकर मिनटों में साफ कर सकते हैं. 

मिक्सर-ग्राइंडर की गंदगी को कैसे साफ करें- (Mixer Grinder Kaise Saaf Kare)

1. बेकिंग सोडा और सिरका- 

किचन की सफाई की बात हो और बेकिंग सोडा का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. मिक्सर-ग्राइंडर को साफ करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या करना है- मिक्सी के जार में एक चम्मच बेकिंग सोडा और दो चम्मच सफेद सिरका डालें. इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाएं.

कैसे साफ़ करें- अब जार का ढक्कन बंद करके मिक्सी को सिर्फ 30 सेकंड के लिए चला दें. आप देखेंगे कि अंदर जमी सारी काली गंदगी और तेल खुद-ब-खुद ढीला होकर निकल गई है. इसके बाद साफ पानी से धो लें. बदबू और चिपचिपाहट दोनों गायब हो जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

2. नींबू के छिलके- 

नींबू में नेचुरल एसिड होता है जो तेल और गंदगी को काटने में माहिर है. मिक्सर-ग्राइंडर को साफ करने में ये भी आपकी मदद कर सकता है.

क्या करना है- अगर मिक्सी से बहुत गंदी बदबू आ रही है, तो नींबू के इस्तेमाल किए हुए छिलकों को मिक्सी के जार में थोड़े से पानी के साथ डालें.

कैसे साफ़ करें- इसे 1 मिनट के लिए मिक्सी में घुमा दें. नींबू जार के ब्लेड को भी चमका देगा और मिक्सी से मस्त ताजी खुशबू आने लगेगी.

स्मार्ट टिप- एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें एक पुराना टूथब्रश लें और इस पेस्ट की मदद से मिक्सी के कोनों और बटनों के आस-पास रगड़ें. इसके बाद एक गीले कपड़े से मिक्सी को पोंछ लें. आपकी मिक्सी एकदम नई जैसी दिखने लगेगी.

ये भी पढ़ें- होटल में सफेद बेडशीट ही क्यों होती हैं? रंगीन चादरें क्यों नहीं बिछाते बड़े Hotel?

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mixer Grinder, Mixer Grinder Kaise Saaf Kare, How To Clean Mixer Grinder, Mixer Grinder Oil Remove Tips, Home Remedies For Kitchen Appliances, How To Clean Mixer Blades, Clean Sticky Mixer Grinder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com