विज्ञापन

होटल में सफेद बेडशीट ही क्यों होती हैं? रंगीन चादरें क्यों नहीं बिछाते बड़े Hotel?

​Hotel Room Secrets: क्या आप जानते हैं होटल के कमरों में हमेशा सफेद बेडशीट ही क्यों होती है? इस आर्टिकल में जानें वजह.

होटल में सफेद बेडशीट ही क्यों होती हैं? रंगीन चादरें क्यों नहीं बिछाते बड़े Hotel?
Hotel Room Secrets: जानिए होटलों में वाइट कलर के इस्तेमाल का असली कारण. (AI Generated Image)

Luxury Hotel Standards: जब बाहर घूमने जाते हैं और वहां कमरा लेकर रुकते हैं, तो होटल के कमरे में कदम रखते ही, सबसे पहले हमारी नजर वहां के साफ-सुथरे बिस्तर पर पड़ती है. आपने गौर किया होगा कि चाहे होटल 'थ्री स्टार' हो या 'फाइव स्टार', वहां के बिस्तरों पर हमेशा दूध जैसी सफेद चादर (White Bedsheet) ही बिछी होती है. क्या आपने कभी सोचा है कि होटल वाले रंगीन या डिजाइनर चादरें क्यों नहीं बिछाते? आखिर सफेद रंग में ऐसा क्या खास है? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में.

होटल के कमरे में क्यों सफेद बेडशीट बिछाते हैं- (Why Hotel Room Use White Bedsheets)

​1. सफाई और हाइजीन- 

सफेद रंग को शुद्धता और सफाई का प्रतीक माना जाता है. होटल में हर रोज नए मेहमान आते हैं, ऐसे में सफाई सबसे जरूरी होती है. सफेद चादर पर एक छोटा सा दाग या धूल भी साफ नजर आ जाती है. होटल वाले सफेद चादर बिछाकर यह मैसेज देते हैं कि कमरा पूरी तरह साफ और हाइजीन है. रंगीन चादरों में दाग छिप सकते हैं, जिससे मेहमानों के मन में गंदगी का शक पैदा हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

​2. सुकून और लग्जरी- 

मनोविज्ञान (Psychology) के अनुसार, सफेद रंग आंखों को सुकून देता है. जब हम छुट्टियों पर जाते हैं, तो हम शांति चाहते हैं. सफेद चादर को देखकर दिमाग रिलैक्स महसूस करता है. इसके अलावा, सफेद रंग 'लग्जरी' का एहसास कराता है. 

​3. ब्लीच करना- 

अब आप सोच रहे होंगे कि सफेद चादर तो जल्दी गंदी होती है, फिर इसे धोना कितना मुश्किल होता होगा? असल में मामला बिल्कुल उल्टा है. सफेद चादरों को धोना ज्यादा आसान होता है. होटलों में ढेर सारी चादरें एक साथ गर्म पानी और ब्लीच में डाली जाती हैं. ब्लीच से सारे कीटाणु मर जाते हैं और दाग साफ हो जाते हैं. अगर चादरें रंगीन होंगी, तो ब्लीच से उनका रंग उड़ जाएगा, लेकिन सफेद चादर हमेशा नई जैसी चमकती रहती है.

​4. कमरे को स्पेसियस दिखाता- 

सफेद रंग रोशनी को रिफ्लेक्ट (Reflect) करता है. इससे कमरा ज्यादा बड़ा, खुला और हवादार नजर आता है. होटलों के छोटे कमरों को भी स्पेसियस दिखाने के लिए सफेद बेडशीट और सफेद पर्दों का सहारा लिया जाता है.

​5. एक जैसा लुक-

होटल में सैकड़ों कमरे होते हैं. अगर हर कमरे के लिए अलग रंग या डिजाइन की चादर रखी जाए, तो उन्हें मैनेज करना सिरदर्द बन जाएगा. सफेद चादर का फायदा यह है कि अगर एक बेडशीट खराब हो जाए, तो उसे किसी भी दूसरी सफेद बेडशीट से बदला जा सकता है. इससे इन्वेंट्री मैनेज करना काफी आसान हो जाता है.

ये भी पढ़ें- आटा गूंथते समय हम उंगलियों के निशान क्यों लगाते हैं, मां ने बताया किचन के इस नुस्खे का राज

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Safed Chadar Kyu Hote Hain Luxury Hotel Mein, Why Hotels Use White Bedsheets, What Is The Hotel Room Secrets, ​Why White Sheets Stay Clean, ​Hygiene In Hotels, ​ Hospitality Industry Trends
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com