विज्ञापन

मानसून में घर ले आएं ये 4 इंडोर प्लांट्स, दूर रहेंगे कीट-पतंगे और मच्छर, हवा भी रहेगी साफ

मानसून सीजन में अक्सर घर में कीट-पतंगों और मच्छरों की समस्या काफी ज्यादा परेशान करती है. आप घर में कुछ इंडोर प्लांट्स रखकर कीट-पतंगों को दूर भगा सकते हैं.

मानसून में घर ले आएं ये 4 इंडोर प्लांट्स, दूर रहेंगे कीट-पतंगे और मच्छर, हवा भी रहेगी साफ
कीट-पतंगों को भगाने वाले इंडोर प्लांट्स
Photo Credit: NDTV

मानसून का सीजन जहां चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाता है, वहीं अपने साथ उमस, भिनभिनाते मच्छर और तरह-तरह के कीड़े-मकोड़े भी साथ लाता है. इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और घर के अंदर हवा में भी सीलन की बदबू आने लगती है. अगर आप भी केमिकल वाले रिपेलेंट्स और रूम फ्रेशनर्स की जगह एक नेचुरल और सुरक्षित सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं, तो आप घर में कुछ इंडोर प्लांट्स लगा सकते हैं. आज हम आपको ऐसे 4 इंडोर प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में लगाने से आप कीट-पतंगों से छुटकारा पा सकते हैं. साथ ही इससे घर की हवा भी सुरक्षित रहेगी.

1. तुलसी

तुलसी अधिकतर हर भारतीय घर में आसानी से मिलती है. इसमें यूजेनॉल नाम का नेचुरल कंपाउंड जो कीट-पतंगों को दूर रखने में मदद करती है. बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप तुलसी के पौधे को खिड़की या बालकनी के पास रखें, ताकि इसकी खुशबू पूरे घर में फैल सके. इससे घर की हवा भी शुद्ध रहती है.

2. लेमनग्रास

लेमनग्रास एक खुशबूदार पौधा है, जो मच्छरों को दूर रखने में भी काफी मददगार माना जाता है. इसमें सिट्रोनेलाल (Citronellal) नामक एक नेचुरल कंपाउंड पाया जाता है जो कई मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट और रेपेलेंट में इस्तेमाल किया जाता है. मानसून के दौरान इसे खिड़की, बालकानी के पास रखने से कीट-पतंगे दूर रहते हैं.

3. पेपरमिंट

कीट-पतंगों को दूर करने के लिए आप घर में पेपरमिंट यानी पूदीने का पौधा ला सकते हैं. इसमें मेंथॉल पाया जाता है जिसकी खुशबू से मच्छर समेत अन्य कीट-पतंगे दूर भागते हैं. मानसून के दौरान पुदीने का पौधा घर के अंदर रखने से फ्रेशनेस बनी रहती है और कीट-पतंगों की परेशानी भी कम हो सकती है. इसकी खुशबू को और बढ़ाने के लिए आप समय-समय पर इसकी कुछ पत्तियों को हल्का मसल सकते हैं.

4. लैवेंडर

लैवेंडर अपनी शानदार खुशबू के लिए जाना जाता है. इसके साथ ही ये मच्छरों और कीट-पतंगों को दूर रखने में भी मददगार माना जाता है. इसमें मौजूद लिनालूल (Linalool) होता है, जिससे कीट-पतंगे दूर भागते हैं. आप इस पौधे को घर में ऐसी जगह रखें जहां धूप पर्याप्त आए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Yoga Corner Tips: घर के इस छोटे से स्पेस को बनाएं पॉजिटिविटी का हब, हर दिन मिलेगी पॉजिटिव एनर्जी

यह भी पढ़ें: मानसून में कर रहे हैं हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग? ये 4 जगहें रहेंगी सेफ, मजेदार हो जाएगी ट्रिप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com