- महिलाओं की सेहत पर असरदार हैं ये पत्ते.
- इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.
- पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक को बनाते हैं बेहतर.
Women's Health: महिलाएं अक्सर काम और सेहत में से काम को ही तवज्जोह देती हैं, चाहे किसी भी उम्र की हों या कैसा भी घर या बाहर का काम करती हों. उन्हें लगता है हल्का-फुल्का गला दर्द या सिर दर्द हो तो खुद ठीक हो जाएगा या फिर हड्डियों के दर्द के लिए एक-आधा गोली खाली काफी है. लेकिन, अपने खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. डाइट (Diet) में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर को ऊर्जा और मजबूती दोनों दें. यूं तो पत्तेदार बहुत सी सब्जियां हैं जो खाई जा सकती हैं लेकिन कुछ ऐसे पत्ते (Healthy Leaves) या कहें हर्ब्स (Herbs) हैं जो आपकी सेहत के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित हो सकते हैं.
डाइट में हेल्दी पत्ते | Healthy leaves to add to diet
तुलसी | Tulsiबहुत से भारतीय परिवारों में तुलसी का पौधा लगाया जाता है. चाय में स्वाद बढ़ाने के साथ ही तुलसी सेहत के लिए भी अच्छी होती है. तुलसी में शरीर और दिमाग को रिलेक्स करने वाले गुण होते हैं, साथ ही, ये सूजन कम करने और पाचन को बेहतर करने के लिए भी जानी जाती है. तुलसी को गर्म पानी में डालकर पीने से जुकाम और गले दर्द से भी राहत मिलती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
तुलसी का सेवन करने के लिए आप इसे चाय में, चटनी में या फिर कूलिंग ड्रिंक्स में डालकर भी पी सकते हैं.

पुदीना | Mint
ठंडक और ताजगी से पुदीने की पहचान की जाती है. पुदीने में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, आयरन, फोलेट और मैंगनीज पाया जाता है. पाचन के लिए भी पुदीना बेहद लाभकारी है. पुदीने के सेवन से मूड भी अच्छा होता है और सांसों की बदबू को दूर करने में भी ये बेहद असरदार है.
पुदीने के पत्ते कच्चे भी चबाए जा सकते हैं. आप पुदीना चटनी, सब्जी, स्मूदी, कूलिंग मिंट ड्रिंक या चाय बनाकर भी पी सकते हैं. जलजीरा और शिकंजी में तो पुदीने का स्वाद लगता भी बेहद लाजवाब है.

करी पत्ता | Curry Leaves
आमतौर पर मसाले के रूप में करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मौजदू गुण कोलेस्ट्रॉल को रेगुलेट करने के साथ-साथ दस्त, कब्ज और पेट में होने वाली अन्य गड़बड़ी से भी राहत दिलाते हैं.
करी पत्ता खाली पेट खाना फायदेमंद होता है. इसके अलावा इसका चटनी बनाने, सब्जी और तड़के में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Photo Credit: iStock
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मार्च 2022 में थोक महंगाई दर बढ़कर 14.55 प्रतिशत हो गई, सबसे अधिक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं