15 जून पास है, हर साल की तरह इस साल भी खूब तैयारियों के साथ इस दिन बाबा नीम करौली के प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर दुनिया भर से लोग श्रद्धा और आस्था लेकर कैंची धाम पहुंचेंगे. ऐसे में अगर आप भी इस खास दिन पर बाबा के दर्शन करना चाहते हैं, तो नीचे बताया गया ट्रैवल गाइड आपकी कई समस्याओं का समाधान बन सकता है.
सबसे पहले क्या करें?
दिल्ली से नीम करोली कैंची धाम जाने वाली ट्रेन बुक करें:
अगर आप कैंची धाम जाने का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको काठगोदाम तक की ट्रेन या बस की टिकट पहले से ही बुक करवा लेनी चाहिए, क्योंकि यही सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है और यहां से आगे का सफर आपको आसानी से मिल जाएगा.
शेरिंग टैक्सी लें
काठगोदाम पहुंचने के बाद आप बेहद आसानी से अपने आगे के सफर की शुरुआत कर सकते हैं, यहां से आपको करीब 200 रुपये में शेरिंग टैक्सी मिल जाती है, जिससे आप नैनीताल तक आराम से पहुंच सकते हैं.
कैंची धाम कैसे पहुंचें (नैनीताल, उत्तराखंड):
नैनीताल से कैंची धाम की दूरी ज्यादा नहीं है. रास्ता बहुत खूबसूरत और पहाड़ी वादियों से भरा होता है, जिससे आपका सफर और भी यादगार बन जाएगा.

Kainchi Dham Establishment Day June 15.
नैनीताल से कैंची धाम कैसे पहुंचें?
नैनीताल से कैंची धाम जाना बहुत ही आसान और सस्ता विकल्प है. यहां से आपको लगभग 100 रुपये में शेरिंग जीप या टैक्सी मिल जाती है, जो करीब एक घंटे में आपको सीधे कैंची धाम पहुंचा देती है.
यह सफर काफी सुहावना होता है, क्योंकि रास्ते में आपको पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारे, हरे-भरे जंगल और ठंडी हवा का आनंद मिलता है. अगर आप बजट में यात्रा करना चाहते हैं, तो शेरिंग जीप सबसे अच्छा विकल्प है, जिससे आप आसानी से बाबा नीम करौली महाराज के दरबार तक पहुंच सकते हैं.
स्कूटी एक अच्छा विकल्प हो सकता है
अगर आप थोड़ा अलग और मजेदार तरीके से कैंची धाम जाना चाहते हैं, तो नैनीताल से स्कूटी रेंट करना भी एक शानदार ऑप्शन है. यहां आपको आसानी से करीब 500 रुपये प्रति दिन में स्कूटी मिल जाएगी.
अपनी सुविधा के हिसाब से आप कभी भी निकल सकते हैं और रास्ते में पड़ने वाले खूबसूरत व्यू पॉइंट्स पर रुककर फोटो भी ले सकते हैं.
किन बातों का रखना होगा ध्यान?
मंदिर परिसर में फोटो और वीडियो बनाना सख्त मना है, इसलिए इस नियम का पालन जरूर करें.
यहां जाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
कैंची धाम पूरे साल श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है, इसलिए आप कभी भी यहां दर्शन करने का प्लान बना सकते हैं.
कैंची धाम में सबसे ज्यादा भीड़ कब होती है?
मई और जून के महीने में यहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं, खासकर 15 जून के आसपास आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव के दौरान भारी भीड़ देखने को मिलती है.
ऐसे समय में लंबी कतारों से बचने के लिए सुबह 7 से 8 बजे के बीच दर्शन करना सबसे अच्छा माना जाता है. इससे आप आराम से बिना ज्यादा इंतजार के बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: 'राइड नहीं, इमोशन था कश्मीर का गुलमर्ग गोंडोला' टूटा रिचा और रोहित की लव स्टोरी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं