15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मनाता है. इस खास मौके पर घर की बालकनी को भी तिरंगे के रंगों से सजाया जा सकता है. इसके लिए बाजार से महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में रखे रंगीन कागज, गोंद, कैंची और कुछ छोटी चीजों से बच्चों के साथ मिलकर खूबसूरत DIY क्राफ्ट तैयार किए जा सकते हैं. आप इन आइटम से अपनी बालकनी को तिरंगे के रंग से तैयार कर सकते हैं.
तिरंगे वाला बुकमार्क
जानकारी के अनुसार, आप 15 अगस्त के अवसर पर केसरिया, सफेद और हरे रंग के कागज की पट्टियां काटकर उन्हें तिरंगे के क्रम में चिपकाएं. इसे बुकमार्क का आकाार दें और ऊपर धागा लगाकर सजाएं.
हैंडप्रिंट से बनाएं तिरंगा
आप ऑफिस से आने के बाद घर पर बच्चों के साथ बैठकर एक कागज पर बच्चों के साथ मिलकर केसरिया, सफेद और हरे रंग की छाप लगाएं. बीच में नीले रंग से अशोक चक्र बनाकर इसे बालकनी में लगाा सकते हैं.
ट्राईकलर विंड स्पिनर
अगर आप 15 अगस्त के दिन अपनी बालकनी को सजाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले तीनों रंगों के काागज की पट्टियां काटें और उन्हें जोड़कर स्पाइरल आकार दें. ऊपर धागा लगाकर बालकनी में लटका दें. हवा चलने पर यह घूमता हुआ अच्छा लगेगा. इसके अलावा आप केसरिया, सफेद और हरे कागज की पट्टियों को गोल घेरा बनाकर आपस में जोड़ें. तैयार चेन को बालकनी की रेलिंग पर लटकाया जा सकता है.
ट्राईकलर ब्रेसलेट
आप आपने बच्चों के साथ मिलकर केसरिया, सफेद और हरे मोतियों को धागे में पिरोकर बच्चों के लिए प्यारा ब्रेसलेट तैयार करें. 15 अगस्त के अवसर पर घर में छोटे बच्चे अपने दादा-दादी के हाथों में ब्रेसलेट बांधकर 15 अगस्त की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
तिरंगे के पेपर फूल
जानकारी के अनुसार, आप तीनों रंगों के कागज से फूल बनाकर उन्हें गमले या छोटे गुलदस्ते में सजाएं. इससे बालकनी को देशभक्ति वाला खूबसूरत लुक मिलेगा.
यह भी पढ़ें: How to Make Rakhi: बाजार वाली राखी भूल जाइए... ऊन से घर पर बनाएं फूल जैसी सुंदर राखी, खर्च भी होगा बेहद कम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं