विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस में दारोगा और प्लाटून कमांडर के 198 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ, जानिए यहां फुल डिटेल

उत्तराखंड पुलिस विभाग ने सब-इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस व अभिसूचना), प्लाटून कमांडर (PAC/IRB/SDRF) और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 198 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को भेज दिया है.

उत्तराखंड पुलिस में दारोगा और प्लाटून कमांडर के 198 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ, जानिए यहां फुल डिटेल
पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड ने भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने के लिए सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), रायपुर, देहरादून को अधियाचन भेज दिया है.

Uttarakhand Police SI Recruitment 2026 : उत्तराखंड पुलिस विभाग में दारोगा (सब-इंस्पेक्टर), प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 198 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है. पुलिस मुख्यालय ने भर्ती के नियमों के तहत इसका आधिकारिक प्रस्ताव (अधियाचन) अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है.

वैकेंसी डिटेल्स

पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) सुनील कुमार मीणा की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, कुल 198 खाली पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. इन पदों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है:

उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस - पुरुष/महिला): 93 पद

उप निरीक्षक (अभिसूचना - पुरुष/महिला): 19 पद

प्लाटून कमांडर (पुरुष - पीएसी/आईआरबी/एसडीआरएफ): 81 पद

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर): 05 पद

कुल पदों का योग: 198 पद

जल्द शुरू होंगे आवेदन

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड ने भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने के लिए सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), रायपुर, देहरादून को अधियाचन भेज दिया है. इस पत्र की एक प्रति गृह विभाग, उत्तराखंड शासन को भी भेज दी गई है. सभी पदों पर भर्ती सीधी परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के माध्यम से की जाएगी. आयोग द्वारा बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com