विज्ञापन

नौकरी बचाने के लिए शिक्षकों को देनी होगी परीक्षा, समझिए योगी के ऐलान से कैसे मिली लाखों शिक्षकों को राहत

यूपी टीईटी 2026 परीक्षा के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला. नौकरी कर रहे शिक्षकों के लिए आयोजित होगी अलग TET परीक्षा, जानिए कैसे मिली लाखों टीचर्स को राहत.

नौकरी बचाने के लिए शिक्षकों को देनी होगी परीक्षा, समझिए योगी के ऐलान से कैसे मिली लाखों शिक्षकों को राहत
सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य (जरूरी) कर दिया है.

UP TET Exam 2026 : उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खबर है. राज्य में 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच यूपी टीईटी (UPTET 2026) परीक्षा होने जा रही है. इस परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार भाग ले रहे हैं. परीक्षा से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी समीक्षा बैठक की, जिसमें पहले से नौकरी कर रहे हजारों शिक्षकों को ध्यान में रखकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है.

मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि जो शिक्षक पहले से स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उनके लिए अलग से टीईटी (TET) परीक्षा कराई जाएगी. इस फैसले से उन शिक्षकों को बहुत बड़ी राहत मिली है, जो सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद अपनी नौकरी को लेकर बेहद चिंता में थे.

क्यों पड़ी अलग परीक्षा की जरूरत?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया है. कोर्ट के इस नियम के बाद उत्तर प्रदेश के उन शिक्षकों पर संकट मंडरा रहा था, जो कई सालों से पढ़ा तो रहे हैं लेकिन उन्होंने टीईटी परीक्षा पास नहीं की है.

इस समस्या को देखते हुए सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देश दिया है कि नौकरी कर रहे शिक्षकों की पात्रता साबित करने के लिए एक विशेष और अलग परीक्षा कराई जाए. मुख्यमंत्री का मानना है कि सीमित अवसरों (कम चांस) की वजह से किसी भी अनुभवी शिक्षक की नौकरी पर आंच नहीं आनी चाहिए. इस फैसले से शिक्षकों को तैयारी करने और परीक्षा पास कर अपनी नौकरी बचाने का पूरा मौका मिलेगा.

योगी सरकार का यह फैसला कैसे टिचर्स के लिए कैसे है फायदेमंद?

आपको बता दें कि कल आयोजित होने वाली यूपी टीईटी परीक्षा में 19 लाख 94 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं. जिनमें 1.85 लाख टीचर्स भी शामिल हैं. इस परीक्षा के लिए जिन टीचर्स ने फॉर्म भरे हैं, उनके लिए टफ कंपिटिशन हो सकता है, क्योंकि इसमें उनका सीधा मुकाबला स्टूडेंट्स से होगा. 

वहीं, जो टीचर्स इस परीक्षा में शामिल न होकर अलग से टीचर्स वाली टीईटी परीक्षा में बैठते हैं, तो उनको आसानी होगी. साथ ही उनको परीक्षा की तैयारी करने का समय भी मिल जाएगा. जिससे उनके परीक्षा पास करने के चांसेस ज्यादा हैं, तो इस लिहाज से शिक्षकों के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करने का फैसला लाखों शिक्षकों के लिए राहत भरी है. 

हालांकि अभी योगी सरकार ने टीचर्स के लिए ललग से परीक्षा कब होगी, इसकी तारीखा का ऐलान नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! CM योगी ने दिया अलग TET परीक्षा कराने का निर्देश


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Up Teacher Exam 2026, Up Teacher Exam Apply, Supreme Court News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com