उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों के लिए होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से होने वाली है, जो भी उम्मीदवार इस चरण के लिए क्वालीफाई हुए हैं, वो बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. बता दें कि इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 4543 रिक्त पदों को भरा जाना है. पीईटी 29 और 30 जून होगी. जिन उम्मीदवारों ने डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) को पास किया उन्हें अब फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल UPPRPB पर अपलोड किए गए हैं.
- सबसे uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर "SI PET Admit Card 2026" लिखा हुआ दिखेगा.
- इस लिंक पर क्लिक कर दें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) की मदद से लॉग इन करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
एडमिट कार्ड में उस ग्राउंड का पता होगा जहां पर जाकर आपको दौड़ लगानी होगी. उम्मीदवार दिए गए समय पर परीक्षा केंद्र में पहुंच जाए. अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं.
जानें दौड़ लगाने के नियम
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के दौरान मैदान पर दौड़ लगानी होगी. पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी. जो कि कुल 28 मिनट में पूरी करनी होगी. वहीं महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ को 16 मिनट में पूरा करना होगा. जो भी उम्मीदवार ऐसे करने में नाकाम रहेंगे वो इस भर्ती की प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें- UP पुलिस कॉन्स्टेबल Answer Key 2026 जारी, 23 जून तक आपत्ति करें फाइल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं