विज्ञापन

UP पुलिस कॉन्स्टेबल Answer Key 2026 जारी, 23 जून तक आपत्ति करें फाइल

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और मेडिकल जांच होगी. सभी चरण पूरे होने के बाद एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

UP पुलिस कॉन्स्टेबल Answer Key 2026 जारी, 23 जून तक आपत्ति करें फाइल
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 32,679 रिक्तियों को भरा जाएगा.

UPPRPB UP Police Constable Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल (अनंतिम) आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं. राज्य भर में कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस और समकक्ष) के 32,679 पदों पर भर्ती के लिए यह आंसर की 20 जून को जारी की गई.

बता दें कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर OMR शीट के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी.

23 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर संदेह या आपत्ति है, तो वे 20 जून से 23 जून 2026 तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति विंडो बंद होने के बाद बोर्ड सभी चुनौतियों की समीक्षा करेगा. इसके बाद फाइनल आंसर की (Final Answer Key) जारी की जाएगी, जिसके आधार पर ही लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होगा.

UP पुलिस कॉन्स्टेबल आंसर की 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए 'UP पुलिस कॉन्स्टेबल आंसर की 2026' लिंक पर क्लिक करिए.
  • अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का सेलेक्ट करिए.
  • स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की PDF ओपन हो जाएगा.
  • अब आप अपने आंसर्स का मिलान करिए आगे के लिए PDF डाउनलोड कर लीजिए.

योग्यता और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 32,679 रिक्तियों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई थी. आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की गई है, जिसमें पुरुषों के लिए 18 से 28 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 से 31 वर्ष तय की गई थी.
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के तहत होगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और अंत में मेडिकल जांच होगी. सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें- BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 8 सीटें क्यों रह गईं खाली? जान लीजिए कारण

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
सीनियर सब एडिटर
सुभाषिनी त्रिपाठी पिछले 9 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2022 से  NDTV में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. हेल्थ, फैशन और लाइफस्टाइल की खबरो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com