विज्ञापन

UPSSSC PET Admit Card 2026: यूपी पीईटी का एडमिट कार्ड जारी, 60 जिलों में होगी एग्जाम, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड!

UPSSSC ने PET 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा के हॉल टिकट डाउनलोड करने का आसान तरीका और पूरा शेड्यूल यहां देखें.

UPSSSC PET Admit Card 2026: यूपी पीईटी का एडमिट कार्ड जारी, 60 जिलों में होगी एग्जाम, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड!
यूपी पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा राज्य के 60 जिलों में आयोजित की जा रही है.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. अब परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक एंड्रॉयड मोबाइल ऐप और अपने रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

UPSSSC PET 2026 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए 'Examination Segment' ऑप्शन पर क्लिक करिए.
  3. इसके बाद PET-2026 Admit Card के लिंक सिलेक्ट करें.
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, DOB और जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा; इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

परीक्षा के अनुसार जारी होंगे एडमिट कार्ड

आयोग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल उन्हीं कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं जिनकी परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को है. जिनकी परीक्षा 30 अक्टूबर को है, उनके एडमिट कार्ड 23 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे. वहीं, 1 नवंबर 2026 को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी 25 अक्टूबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने यह भी साफ किया है कि पहले जारी की गई एग्जाम सिटी की सूचना को एडमिट कार्ड न माना जाए.

60 जिलों में दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

यूपी पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा राज्य के 60 जिलों में आयोजित की जा रही है. परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को प्रतिदिन दो शिफ्ट्स (Shifts) में संपन्न होगी. आयोग ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ें और तय समय पर अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंचें. एग्जाम सेंटर में प्रवेश के लिए वैलिड एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है.

    यह भी पढ़ें- NTA ने UGC NET परीक्षा के बदले कई बड़े नियम, एडमिट कार्ड की तारीख से लेकर इन चीजों पर लगा बैन, फौरन जानें

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com