विज्ञापन

NTA ने UGC NET परीक्षा के बदले कई बड़े नियम, एडमिट कार्ड की तारीख से लेकर इन चीजों पर लगा बैन, फौरन जानें

NTA ने UGC-NET दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. परीक्षा की तारीखों, एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में हुए नए संशोधनों की पूरी जानकारी यहां देखें.

NTA ने UGC NET  परीक्षा के बदले कई बड़े नियम, एडमिट कार्ड की तारीख से लेकर इन चीजों पर लगा बैन, फौरन जानें
NTA ने परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाली वस्तुओं की सूची में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

NTA new rules 2026 : UGC-NET दिसंबर 2026 एग्जाम की तैयारी कर रहे लाखों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा को लेकर नई बुलेटिन जारी की है जिसमें कई बड़े रिवीजन और स्पष्टीकरण जारी किए हैं. अगर आप यह परीक्षा देने जा रहे हैं, तो इन नए नियमों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. तो चलिए जानते हैं आगामी दिसंबर नेट परीक्षा को लेकर एनटीए ने क्या-क्या बड़े बदलाव किए हैं. 

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी डेट्स हुईं जारी

सबसे बड़े बदलावों में से एक एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी से संबंधित है. जहां पहले इन तारीखों की घोषणा बाद में होनी थी, वहीं अब NTA ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा शहर की जानकारी 23 नवंबर 2026 से अवलेवल हो जाएगी. इसके साथ ही, अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा की तारीखों में मामूली बदलाव करते हुए इसे 14-18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 तय किया गया है.

एग्जाम सेंटर पर क्या ले जाएं क्या नहीं?

NTA ने परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाली सूची में भी जरूरी बदलाव किए हैं, जो इस तरह हैं-

पेन पेपर ले जाने की जरूरत नहीं

अब कैंडिडेट्स को अपने साथ पेन ले जाने की जरूरत नहीं होगी. यह उन्हें एग्जाम सेंटर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा.

डायबिटिक स्टूडेंट्स के लिए राहत

इसके अलावा, एक बड़ी राहत देते हुए डायबिटिक स्टूडेंट्स को शुगर टैबलेट और केले,सेब, संतरे जैसे फल ले जाने की इजाजत दी गई है.

ट्रांसपेरेंट बॉटल ले जा सकते हैं

वहीं, पानी ट्रांसपेरेंट बोतल में ले जा सकते हैं.

इवैल्युएशन और आंसर की चैलेंजेस को लेकर क्या हुए हैं बदलाव?

NTA ने इवैल्युएशन प्रोसेस को लेकर भी स्पष्टीकरण जारी किए हैं. नए नियम के अनुसार, अगर किसी प्रश्न का उत्तर देकर उसे "Marked for Review" के लिए छोड़ा गया है, तो उसका भी मूल्यांकन किया जाएगा.

जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं होगा उसका मूल्यांकन नहीं होगा. इसके अलावा, आंसर-की को चुनौती देने की फीस अब प्रति प्रश्न 200 होगी, न कि प्रति आंसर शीट.
दिव्यांग अभ्यर्थियों और लेखर से संबंधित नियमों को भी और अधिक स्पष्ट किया गया है.

NTA ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एप्लिकेशन भरने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किए गए अपडेटेड इनफॉर्मेशन बुलेटिन और शुद्धिपत्र को ध्यान से पढ़ लीजिए.

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अभ्यर्थियों को झटका, अब इतने साल बाद मिलेगी परीक्षा की इजाजत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com