विज्ञापन

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टेक्निकल असिस्टेंट के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें Apply

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के 2759 पदों पर निकली बंपर सरकारी नौकरी. जानें योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन का आसान तरीका

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टेक्निकल असिस्टेंट के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें Apply
आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.

Sarkari Naukri 2026 : उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C (AGTA) के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. आयोग ने कुल 2759 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. 

अगर आप भी इसके लिए आवेदन करने चाहते हैं, तो बिना देर किए 11 जून 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए योग्यता क्या है इसकी जानकारी हम आपको आगे आर्टिकल में विस्तार से दे रहे हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन? - UPSSSC AGTA Eligibility Criteria

PET स्कोर कार्ड

उम्मीदवार के पास UPSSSC PET का वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है. इसी स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

एजुकेशन

एग्रीकल्चर (कृषि), हॉर्टिकल्चर (बागवानी) या इससे जुड़े अन्य टेक्निकल फील्ड में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

उम्र सीमा

आवेदक की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

वैकेंसी डिटेल्स - Category-wise Posts

इस बार अलग-अलग कैटेगरी के लिए सीटों का बंटवारा कुछ इस तरह किया गया है

  • सामान्य (General): 1692 पद
  • ओबीसी (OBC): 573 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 275 पद
  • एससी (SC): 213 पद
  • एसटी (ST): 06 पद
  • कुल पद: 2759

कैसे करें अप्लाई? - Step-by-Step Process

आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए Technical Assistant Group C Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपने PET डिटेल्स के जरिए लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें. अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लीजिए.

यह भी पढ़ें- IIT और IIM के किन छात्रों को मिलती है Google, Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी? ये है पूरा प्रोसेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSSSC AGTA Recruitment 2026, UPSSSC Technical Assistant Vacancy, UP Govt Jobs 2026, Uttar Pradesh Sarkari Naukri, Agriculture Graduate Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com