UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, संस्कृति मंत्रालय में डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्केलॉजिस्ट और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर के पद के लिए भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी की इस भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना देरी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फटाफट आवेदन करें. भरे गए आवेदन का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2024 रात 11.59 है. यूपीएससी भर्ती 2024 के जरिए कुल 82 पदों को भरा जाएगा. चुने गए उम्मीदवारों को पदों के अनुसार वेतन स्तर 11 और 10 तक मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा.
IAS टीना डाबी से प्रेरणा ले, इस महिला ने रच दिया इतिहास, अपने पहले प्रयास में पास की UPSC परीक्षा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
UPSC Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्केलॉजिस्टः 67 पद
केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टरः 15 पद
UPSC Recruitment 2024: अधिकतम आयु
यूपीएससी भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार श्रेणियों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग हैं. डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्केलॉजिस्ट पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 35 साल होनी चाहिए. केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी.
UPSC Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पुरातत्व में मास्टर डिग्री या भारतीय इतिहास में मास्टर डिग्री या मानव विज्ञान में मास्टर डिग्री (पाषाण युग पुरातत्व विषय या पेपर के रूप में) या भूविज्ञान में मास्टर डिग्री (प्लेइस्टोसिन भूविज्ञान विषय या पेपर के रूप में) होना चाहिए. एक वर्ष की अवधि का पुरातत्व में मास्टर डिग्री या डिप्लोमा या पुरातत्व में कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए. केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए.
UPSC Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों का चयन समिति द्वारा आयोजित साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.
साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को उनके आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
UPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
यूपीएससी भर्ती 2024 के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा. शुल्क का भुगतान एसबीआई ब्रांच, ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं