विज्ञापन

UPSC NDA 2026: यूपीएससी एनडीए परीक्षा आज, समय पर पहुंच जाएं परीक्षा केंद्र; एग्जाम से पहले पढ़ लें गाइडलाइंस

यूपीएससी एनडीए (NDA) परीक्षा के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Armed Forces) के तीन मुख्य अंगों में अधिकारी के रूप में भर्ती की जाती है. इस साल UPSC NDA (I) परीक्षा के जरिए कुल 394 पदों को भरा जाना है. कुल 394 सीटों में से, अलग-अलग विंग्स में 24 वैकेंसी महिला उम्मीदवारों के लिए रिज़र्व हैं.

UPSC NDA 2026: यूपीएससी एनडीए परीक्षा आज, समय पर पहुंच जाएं परीक्षा केंद्र; एग्जाम से पहले पढ़ लें गाइडलाइंस
UPSC NDA (I) 2026: परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचे.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एनडीए (NDA) और एनए 1(NA) (I) परीक्षा, 2026 का आयोजन आज देशभर में हो रहा है. लाखों छात्र आज UPSC NDA I 2026 परीक्षा देनेवाले हैं. परीक्षा ऑफलाइन होगी और दो शिफ्टों मे होगी, इसमें गणित व जीएटी पेपर शामिल हैं. पहली शिफ्ट (गणित) सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी, जो कि दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी.  इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है. GAT (eneral Ability Test) पेपर में गलत आंसर देने पर 1.33 अंक और गणित के पेपर में 0.83 अंक काटे जाते हैं.

परीक्षा से जुड़ी जरूर जानकारी-

पेपर विषय  कितने प्रश्न होंगेसमय
पेपर 1गणित  120  होंगे जो कि 300 अंक के होंगे2.5 घंटे
पेपर 2GAT 150 सवाल होंगे, जो कि 600 अंक के होंगे2.5 घंटे
कुल 900 अंक का पेपर होगाकुल 5 घंटे की परीक्षा होगा

जो छात्र लिखित परीक्षा (Written Exam) को पास करेंगे उन्हें एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview) से गुजरना होगा. उसके बाद मेडिकल टेस्ट भी लिया जाएगा. ये सारी प्रक्रिया होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा.

यूपीएससी एनडीए (I) 2026 परीक्षा की महत्वपूर्ण गाइडलाइंस

  • जो भी उम्मीदवार आज ये परीक्षा देने जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वो समय से परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं.
  • कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे.
  • अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं. 
  • अगर अभी तक आपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें.
  • एडमिट कार्ड के साथ  एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जरूर जाएं.
  • ओएमआर शीट भरने के लिए केवल ब्लैक बॉल पॉइंट पेन का इस्तेमाल करें.
  • पेंसिल या जेल पेन की अनुमति नहीं है.
  • परीक्षा के दौरान केवल सामान्य या एनालॉग घड़ी पहनने की अनुमति है.

अगर इस बार आप ये परीक्षा नहीं दे पाएं तो निराश न हों,  एनडीए (II) 2026 की परीक्षा 13 सितंबर 2026 को निर्धारित है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com