विज्ञापन

UPSC NDA Result 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकता है UPSC NDA रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UPSC NDA Result 2026 : रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकेंगे. खास बात यह है कि रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी होता है, जिसमें सिर्फ उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाते हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की है.

UPSC NDA Result 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकता है UPSC NDA रिजल्ट, ऐसे करें चेक
रिजल्ट को UPSC की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

UPSC NDA Result 2026: देशभर में NDA परीक्षा देनेवाले कैंडिडेट्स के लिए अब इंतजार ज्यादा लंबा नहीं रह गया है. UPSC NDA & NA (I) 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है. 12 अप्रैल, 2026 को हुई इस परीक्षा के नतीजे अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन आमतौर पर परीक्षा के 15 से 25 दिनों के भीतर परिणाम जारी करता है. इस बार भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकेंगे. खास बात यह है कि रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी होता है, जिसमें सिर्फ उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाते हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की है.

रिजल्ट ऐसे करें चेक

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSC की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां ‘Examinations' सेक्शन में जाकर ‘NDA & NA (I) 2026 Result' लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद PDF फाइल डाउनलोड होगी, जिसमें अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं. उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं - 

स्टेप 1 : सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. 
स्टेप 2 : होमपेज पर ‘Examinations' सेक्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 3 : ‘NDA & NA (I) 2026 Result' लिंक चुनें.
स्टेप 4 : रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
स्टेप 5 : अपने रोल नंबर को सर्च करके रिजल्ट देखें.

रिजल्ट के बाद अगला चरण

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यह सिलेक्शन प्रोसिजर का अहम हिस्सा होता है, जिसमें कई चरणों के जरिए उम्मीदवार की क्षमता का आकलन किया जाता है. रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को तय समय के भीतर रजिस्ट्रेशन भी पूरा करना होगा. फिलहाल उम्मीदवारों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत जानकारी मिल सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC NDA Result 2026, NDA I Result, National Defence Academy Examination, Naval Academy Examination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com