UPSC IES, ISS Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस परीक्षा-2023 (ISS) और इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) के लिए रिकमंडेड उम्मीदवारों के नंबर जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार यूपीएसससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपने नंबर देख सकते हैं. आयोग ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस में पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 18 और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के लिए 33 उम्मीदवारों को रिकमंडेड किया है. बता दें कि यूपीएससी आईएसएस और आईईएस 2023 के फाइनल नतीजे 25 जनवरी को घोषित किए गए थे. आईएसएस 2023 परीक्षा में निखिल सिंह ने टॉप किया था, वहीं दूसरे स्थान पर जान्हवी पटेल और तीसरे स्थान पर विजय लाधा रहें. यूपीएससी आईईएस 2023 परीक्षा में निश्चल मित्तल ने पहला स्थान हासिल किया, अदिति झा दूसरे और पूर्णिमा सेन तीसरे स्थान पर रहीं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 23 से 25 जून तक आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा और 18 से 21 दिसंबर तक आयोजित इंटरव्यू में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर घोषित किए गए थे. यूपीएससी ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस के लिए 18 वैकेंसी जबकि इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस परीक्षा-2023 के लिए 35 वैकेंसी निकाली थीं.
UPSC एग्जाम कैंलेंडर 2024 जारी, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 मई से
यूपीएससी आईईएस, आईएसएस रिकमंडेड उम्मीदवारों के नंबर ऐसे चेक करें | How to check UPSC IES, ISS 2023 Mark?सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर अधिसूचना लिंक पर 'यूपीएससी आईईएस, आईएसएस 2024 मार्कशीट' लिंक पर क्लिक करें.
यहां से आपको एक पीडीएफ पर रीडायरेक्ट किया जाएगा.
पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों के नाम-वार और रोल नंबर-वार अंक होंगे.
यूपीएससी आईईएस, आईएसएस 2024 नंबर देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं