विज्ञापन

UPPSC PCS के इंटरव्यू आज से शुरू, जानें क्या पूछे जाते हैं सवाल

UPPSC PCS Interview: प्रयागराज में आज से यूपी पीसीएस इंटरव्यू शुरू हो चुके हैं. 2200 से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए ये इंटरव्यू 24 अक्टूबर तक चलेंगे. ये इस भर्ती का आखिरी राउंड है, जिसके बाद मेरिट लिस्ट और रिजल्ट जारी किया जाएगा.

UPPSC PCS के इंटरव्यू आज से शुरू, जानें क्या पूछे जाते हैं सवाल
UP PCS के लिए इंटरव्यू राउंड शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के दफ्तर में आज से हलचल शुरू हो चुकी है. यूपी पीसीएस मेन्स में पास होने के बाद अभ्यर्थी अब इंटरव्यू के लिए यहां पहुंच रहे हैं. आयोग की तरफ से बताया गया था कि 28 सितंबर से इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे, जो 24 अक्टूबर तक चलेंगे. कुल 19 वर्किंड डेज में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और दो अलग-अलग शिफ्ट में इंटरव्यू लिए जाएंगे. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि यूपी पीसीएस में इंटरव्यू का लेवल किस स्तर का होता है और इसमें ज्यादातर सवाल किस तरह के पूछे जाते हैं. 

दो हजार से ज्यादा अभ्यर्थी 

यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा में कुल 2,297 उम्मीदवार पास हुए हैं. ये सभी अब इंटरव्यू राउंड के लिए तैयारी कर रहे हैं, हर उम्मीदवार का इंटरव्यू अलग दिन के लिए शेड्यूल किया गया है. रिपोर्टिंग का वक्त सुबह 8 बजे है, वहीं ठीक 9:30 बजे से इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे. दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से इंटरव्यू की शुरुआत होगी. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) परिसर, सरस्वती भवन में ये सभी इंटरव्यू लिए जा रहे हैं. 

इंटरव्यू में पूछे जाते हैं इस तरह के सवाल

यूपी पीसीएस इंटरव्यू में सिचुएशन बेस्ड सवालों से लेकर करेंट अफेयर्स और यूपी से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं. पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो सबसे ज्यादा परेशानी सिचुएशन वाले सवालों से हुई. इसमें अभ्यर्थी को एक सिचुएशन दी जाती है और फिर सवाल पूछा जाता है. जैसे- 'अगर आपकी तैनाती एसडीएम के तौर पर होती है और अचानक आपके इलाके में दंगे या फिर तनाव फैल जाता है, तो आप सबसे पहले क्या करेंगे?'

यूपी से जुड़ी योजनाओं, एक्सप्रेसवे और भूगोल के सवाल भी अक्सर इंटरव्यू में पूछे जाते हैं. इसके अलावा प्रदेश से आने वाली बड़ी शख्सियतों को लेकर भी सवाल पूछे जा सकते हैं. करेंट अफेयर्स और पॉलिसी से जुड़े सवाल भी अक्सर उम्मीदवारों की तरफ दागे जाते हैं. 

पिछले साल पूछे गए ये सवाल 

पिछले साल हुए यूपी पीसीएस इंटरव्यू में उम्मीदवारों से कई दिलचस्प सवाल भी पूछे गए थे. इस दौरान अभ्यर्थियों ने बताया था कि सबसे ज्यादा सिचुएशन बेस्ड सवाल थे. अभ्यर्थियों के बयानों के मुताबिक उनका इंटरव्यू करीब 20 से 30 मिनट तक चला. एक अभ्यर्थी ने बताया कि उससे पैनल ने सवाल किया कि अगर कोई किसान बिजली चोरी करते पकड़ा जाए तो आप क्या करेंगे? इसके अलावा दूसरे एक उम्मीदवार से पूछा गया कि, अगर आप एसडीएम हैं और सड़क चौड़ी करने के लिए कोई मंदिर हटाना पड़े तो कैसे करेंगे? पिछले साल अभ्यर्थियों से फेक न्यूज, इंटरकास्ट मैरिज, यूपी की भौगोलिक स्थिति, महिलाओं के अधिकार, SIR और एआई के इस्तेमाल पर सवाल पूछे गए थे. 

ये भी पढ़ें - IIT दिल्ली में निकली डायरेक्टर की नौकरी, 2 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uppsc Pcs Interview, UPPSC PCS Interview Date, Up Pcs, UP PCS Interview Questions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com