विज्ञापन

UPTET में निगेटिव मार्किंग नहीं, आखिरी 15 मिनट में ऐसे लगाएं 'सही तुक्का'; मिलेंगे बोनस मार्क्स

UP TET Exam Tips: यूपी में टीईटी की परीक्षा शुरू हो चुकी है, जो 3 और 4 जुलाई को भी जारी रहेगी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों को आने वाले दिनों में परीक्षा देनी है, उनके लिए ब्लाइंड गेस करने की बजाय कुछ टिप्स ऐसे हैं, जो बोनस मार्क्स दिला सकते हैं.

UPTET में निगेटिव मार्किंग नहीं, आखिरी 15 मिनट में ऐसे लगाएं 'सही तुक्का'; मिलेंगे बोनस मार्क्स
UP TET में ब्लाइंड गेस नहीं आएगा काम

UP TET Exam Tips: यूपी के तमाम जिलों में UP TET परीक्षा शुरू हो चुकी है. इस परीक्षा में कुल 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं. दो जुलाई से लेकर 4 जुलाई तक परीक्षा रोजाना दो शिफ्ट में आयोजित हो रही है. यूपी सरकार की तरफ से अभ्यर्थियों के लिए तमाम तरह की तैयारियां भी की गई हैं, जिसमें स्पेशल ट्रेन से लेकर हेल्प डेस्क शामिल हैं. परीक्षा देने जा रहे छात्रों के मन में क्वेश्चन पेपर्स को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं, जिनमें एक सवाल ये भी है कि नेगेटिव मार्किंग नहीं होने के चलते कैसे उन सवालों के उत्तरों का सही गेस करें, जिनका जवाब पता नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक और टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आपको बोनस नंबर मिल सकते हैं. 

परीक्षा में कुल 150 सवाल 

यूपी टीईटी परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जा रहे हैं, क्योंकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, ऐसे में उम्मीदवार सभी सवालों के जवाब टिक कर सकते हैं. अक्सर नेगेटिव मार्किंग नहीं होने पर उम्मीदवार आखिरी के मिनटों में ब्लाइंड गेस करते हैं, यानी जो 20-30 सवाल उन्हें समझ नहीं आ रहे हैं, बिना सोचे-समझे अंधाधुंध कोई भी विकल्प भर आते हैं. ऐसा करने का भले ही कोई नुकसान ना हो, लेकिन फायदा भी कुछ नहीं होगा. इसके लिए आप कुछ तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं. 

एलिमिनेशन मेथड का इस्तेमाल

ब्लाइंड गेस की बजाय आप एलिमिनेशन मेथड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका मतलब होता है कि आप सही जवाब खोजने की बजाय सबसे पहले उन विकल्पों को बाहर करें, जो आपको पहली नजर में गलत लग रहे हैं. अगर आप ऐसे दो विकल्प खोज लेते हैं तो आपके सही उत्तर देने के चांस 50% हो जाते हैं. यानी आपने पांच से 10 सेकेंड का वक्त भी उस सवाल पर दे दिया तो आपको बोनस नंबर मिल सकता है. 

एजुकेटेड गेस का इस्तेमाल 

कई ऐसे सवाल होते हैं, जो बिल्कुल आउट ऑफ सिलेबस लग सकते हैं. ऐसे में आपका एजुकेटेड गेस काम आएगा. ये तुक्का सवाल बनाने वाले के मनोविज्ञान को समझकर मारा जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आमतौर पर देखा जाता है कि छात्र को एक से अधिक सही जानकारियां देने के लिए  'उपरोक्त सभी' या 'A और B दोनों' का विकल्प दिया जाता है, ऐसे में इसके सही होने की संभावना ज्यादा हो सकती है. वहीं जिन चार विकल्पों में एक विकल्प बहुत लंबा या ज्यादा समझाया गया हो, उसके सही होने के चांस भी ज्यादा हो सकते हैं. 

कई एक्सपर्ट्स सवाल की भाषा को समझने की ट्रिक भी बताते हैं, जिसमें कुछ सवालों में लिंग, वचन या फिर काल... सही विकल्प के साथ मेल खा सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर सवाल के आखिर में कोई स्त्रीलिंग शब्द आ रहा है, तो सही उत्तर वाले विकल्प की शुरुआत भी अक्सर स्त्रीलिंग क्रिया या विशेषण से हो सकती है. अधूरे वाक्यों वाले प्रश्नों में यह ट्रिक बहुत काम आती है. 

ये भी पढ़ें - UP TET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, देख लीजिए रूट और टाइम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP TET Exam Tips, UP TET Exam 2026, UP TET Exam Rules, Last Minute Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com