विज्ञापन

यूपी PET के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख, जानें किसके लिए जरूरी है ये परीक्षा

UPSSSC PET 2026 Last Date: यूपी पीईटी के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ाया गया था, जिसके बाद आज आवेदन का आखिरी मौका है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

यूपी PET के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख, जानें किसके लिए जरूरी है ये परीक्षा
UPPET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से UPSSSC PET 2026 की आखिरी तारीख को बढ़ाया गया था, जिसके लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है. जो अभ्यर्थी अब तक अपना आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें हर हाल में आज शाम तक आवेदन करना होगा, इसके बाद विंडो दोबारा नहीं खोली जाएगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं और ये परीक्षा किसके लिए जरूरी है. 

क्या है UP PET?

UPSSSC PET परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को एक स्कोरकार्ड मिलता है, जिसकी मदद से वो UPSSSC की ग्रुप 'C' (लेखपाल, VDO, जूनियर असिस्टेंट, AGTA आदि) मुख्य परीक्षाओं के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं. यानी यूपी टीईटी की तरह ये भी एक पात्रता परीक्षा है. इस बार 3 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जिसके बाद 7 सितंबर को इसकी आखिरी तारीख है. 

नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें 

  • आवेदन की बढ़ाई गई आखिरी तारीख - 07 सितंबर 2026 
  • फीस जमा और फॉर्म करेक्शन की आखिरी तारीख - 08 सितंबर 2026 
  • परीक्षा की तारीख - अक्टूबर 2026 तक संभावित
  • आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in 

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा 12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और OTR प्रोफाइल में अपनी डिग्री जोड़ सकते हैं. यूपी पीईटी के लिए 18 से लेकर 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. यूपी के अलावा बाकी राज्यों के उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए पूरी तरह से पात्र हैं. 

ये हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • लॉगइन के लिए OTR नंबर जरूरी है 
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड आदि)
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर 
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS)
  • उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

क्या है परीक्षा का पैटर्न 

परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यूपी पीईटी में MCQs टाइप सवाल पूछे जाते हैं. कुल 100 सवालों का पेपर होता है, जिसके लिए 100 नंबर मिलते हैं. इसके लिए दो घंटे का टाइम दिया जाता है. साथ ही नेगेटिव मार्किंग भी होती है. 

ये भी पढ़ें - Bank of Baroda Recruitment 2026: 1,100 ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवदेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSSSC PET 2026, UPSSSC PET 2026 Exam Date, Upsssc Pet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com