बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने भर्ती से जुड़ा हुआ एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ये भर्ती वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज और कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट डिपार्टमेंट में की जानी है. कुल 1,100 ऑफिसर पदों पर भर्ती की जाएगी. जिन पदों पर भर्ती की जानी है, उनमें JMG/S-I में वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए 1,000 और MMG/S-II में क्रेडिट एनालिस्ट-C&IC के लिए 100 पद शामिल हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाने हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है, आइए जानते हैं.
क्या है आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट- https://bankofbaroda.bank.in/hi-in पर जाएं.
- यहां करियर सेक्शन होगा. इसपर क्लिक कर दें. एक नया पेजा खुलेगा.
- नए पेज पर वर्तमान अवसर लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
- वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज़ डिपार्टमेंट के लिए रेगुलर आधार पर प्रोफेशनल्स की भर्ती - BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17 लिखा हुआ दिखा. इसपर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भर दें.
- आवेदन फॉर्म भरते समय फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इसलिए इन्हें तैयार रखें.
इस भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें
- आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी- 4 सितंबर, 2026
- आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 24 सितंबर, 2026
- योग्यता के लिए कट-ऑफ तारीख: 1 सितंबर, 2026
- ऑनलाइन टेस्ट की तारीख: अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है.
कितने मिलेगी सैलरी
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार JMG/S-I पर जिन उम्मीदवारों का चयन होगा. उनका बेसिक पे ₹48,480 से शुरू होगा. वहीं MMG/S-II के लिए बेसिक पे ₹64,820 से शुरू होगा. चुने गए उम्मीदवारों को अन्य भत्ते भी मिलेंगे.
आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वो अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लें. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, उम्र सीमा और मांगी गई योग्यता एक बार देख लें और उसके बाद ही फॉर्म भरें.
ये भी पढ़ें- MP में अब ऑफलाइन भी कराई जाएगी TET परीक्षा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं