विज्ञापन

UPSSSC PET 2026 Exam Date: 23 से 25 अक्टूबर तक होगी परीक्षा, जानिए समय और जरूरी जानकारी

यूपीएसएसएससी ने PET 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. प्रवेश पत्र की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. यूपीएसएसएससी ने अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

UPSSSC PET 2026 Exam Date: 23 से 25 अक्टूबर तक होगी परीक्षा, जानिए समय और जरूरी जानकारी
यूपीएसएसएससी ने PET 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 की परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार PET 2026 की लिखित परीक्षा 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है.

हर दिन दो पालियों में होगी परीक्षा

आयोग के अनुसार परीक्षा तीनों दिनों में दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.

इस व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र में दी गई पाली और समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रवेश पत्र को लेकर क्या है अपडेट?

फिलहाल आयोग ने प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है. UPSSSC ने कहा है कि एडमिट कार्ड जारी करने से संबंधित सूचना अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, परीक्षा पाली और उम्मीदवार से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी.

क्या है UPSSSC PET?

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET उत्तर प्रदेश में ग्रुप-सी पदों पर होने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्क्रीनिंग परीक्षा है. इस परीक्षा में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड स्कोर और पर्सेंटाइल के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे की मुख्य भर्ती परीक्षाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है.

हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं क्योंकि राज्य सरकार के कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया के लिए PET स्कोर अनिवार्य माना जाता है. परीक्षा तिथियों की घोषणा के बाद अब अभ्यर्थियों के पास तैयारी को अंतिम रूप देने का मौका है. उम्मीदवारों को समय प्रबंधन, मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों पर ध्यान देते हुए परीक्षा की तैयारी तेज कर देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- 97 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी, SBI ने निकाली स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 207 पदों पर वैकेंसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSSSC PET 2026, PET Exam, UPSSSC Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com