विज्ञापन

Thank You तो बहुत छोटा शब्द है! हमारी लाइफलाइन बने इन गुमनाम चेहरों के कर्जदार हैं हम

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने वाले उन 'अनसंग हीरोज' की कहानी, जो पर्दे के पीछे रहकर समाज का पहिया घुमाते हैं. लोको पायलट से लेकर डिलीवरी मैन तक, जानें इनका हमारे जीवन में क्या अहमियत है.

Thank You तो बहुत छोटा शब्द है! हमारी लाइफलाइन बने इन गुमनाम चेहरों के कर्जदार हैं हम
Unsung Heroes : यह आर्टिकल उन अदृश्य नायकों को समर्पित है जो समाज की आधारशिला हैं.

Unsung Heroes : हम अक्सर सुपरहीरो की फिल्में देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि असली दुनिया के सुपरहीरो कौन हैं? ये वो लोग नहीं हैं जिनके पास कोई जादुई शक्तियां हैं, बल्कि ये वो 'अदृश्य नायक' (Unsung Heroes) हैं जो पर्दे के पीछे रहकर हमारी रोजमर्रा के जिंदगी को रफ्तार देते हैं. लेकिन हम कभी उनको धन्यवाद नहीं कहते हैं. आज के इस आर्टिकल में हम उन्हीं अन्संग हीरोज के बारे में बात करेंगे और उनका हमारे जीवन में क्या अहमियत है इस पर प्रकाश डालेंगे. 

लोको पायलट: रात के सन्नाटे में आपकी सुरक्षा का पहिया
Latest and Breaking News on NDTV

जब आप ट्रेन की बर्थ पर गहरी नींद सो रहे होते हैं, तब इंजन के केबिन में बैठा लोको पायलट बिना पलकाए झपकाए ट्रेन को रफ्तार देता है. चाहे घना कोहर, भारी बारिश या कड़कड़ाती धूप हो हजारों जिंदगियों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है. वे उस समय भी काम कर रहे होते हैं जब पूरी दुनिया सो रही होती है.

सिलेंडर डिलीवरी मैन : इनसे जलता है घर का चूल्हा
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: lpg gas cylinder delivery work

गर्मियों की दोपहर हो या सीढ़ियों वाली ऊंची बिल्डिंग, भारी-भरकम एलपीजी सिलेंडर को पीठ पर लादकर आपके किचन तक पहुंचाने वाला वह डिलीवरी मैन अक्सर हमारी नजरों से ओझल रहता है. उसकी मेहनत की वजह से ही आपके घर का चूल्हा जलता है. क्या हमने कभी उन्हें एक गिलास पानी के लिए पूछा है?

सफाई कर्मी और बिजली कर्मचारी
Latest and Breaking News on NDTV

सुबह होने से पहले सड़कों को चकाचक करने वाले सफाई कर्मचारी और आधी रात को बिजली गुल होने पर पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने वाले लाइनमैन असली लाइफलाइन हैं. अगर ये एक दिन के लिए भी रुक जाएं, तो आधुनिक सुविधाओं वाला हमारा जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाएगा.

ट्रक ड्राइवर: देश की धमनियों में बहता सामान
Latest and Breaking News on NDTV

सब्जियों से लेकर दवाइयों तक, हर जरूरी सामान को एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचाने वाले ट्रक ड्राइवर हफ्तों अपने परिवार से दूर रहते हैं. ढाबों पर खाना और ट्रक के केबिन में सोना यह उनकी दिनचर्या है ताकि बाजारों में सामान की कमी न हो.

अखबार बांटने वाले और दूधवाले: सुबह की पहली दस्तक
Latest and Breaking News on NDTV

जब पूरा शहर गहरी नींद में होता है, तब ये लोग अपनी साइकिल या बाइक पर निकल पड़ते हैं. चाहे कड़ाके की ठंड हो या मूसलाधार बारिश, आपके दरवाजे पर दूध का पैकेट और ताजा अखबार समय पर पहुंचाना इनका धर्म है. इनकी वजह से ही आपकी सुबह की चाय और दुनिया की खबरों का साथ बना रहता है.

ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड: तपती सड़क के पहरेदार
Latest and Breaking News on NDTV

धूल, धुआं और शोर के बीच घंटों खड़े रहकर ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने वाले ये जवान अक्सर तनाव में रहते हैं. जब हम अपनी एसी कारों में जाम से झुंझला रहे होते हैं, तब ये भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर होकर रास्ता साफ करा रहे होते हैं, ताकि आप सुरक्षित और समय पर घर पहुंच सकें.

सीवर क्लीनर और कूड़ा बीनने वाले: पर्दे के पीछे की स्वच्छता
Latest and Breaking News on NDTV

हम अपने घरों की गंदगी बाहर निकाल देते हैं, लेकिन उस गंदगी को ठिकाने लगाने वाले ये लोग समाज के सबसे महत्वपूर्ण 'हेल्थ वर्कर' हैं. गटर और नालियों की सफाई कर ये हमें बीमारियों से बचाते हैं. इनके काम को अक्सर हेय दृष्टि से देखा जाता है, जबकि ये सबसे अधिक सम्मान के हकदार हैं.

सिक्योरिटी गार्ड: आपकी नींद के रखवाले
Latest and Breaking News on NDTV

सोसाइटी के गेट पर बैठा वह गार्ड जो रात भर जागकर सीटी बजाता है, आपकी सुरक्षा का भरोसा है. त्यौहार हो या कोई बड़ा जश्न, वे अपनी खुशियां छोड़कर दूसरों की हिफाजत के लिए तैनात रहते हैं.

ये लोग सेलिब्रिटी नहीं हैं, न ही इनके लाखों फॉलोअर्स हैं. लेकिन समाज का ढांचा इन्हीं की मेहनत पर टिका है. अगली बार जब आप किसी डिलीवरी एजेंट, लोको पायलट या सफाई कर्मचारी को देखें, तो एक मुस्कान के साथ उनका आभार जरूर व्यक्त करें. क्योंकि 'थैंक यू' छोटा शब्द है, लेकिन उनके सम्मान के लिए बहुत बड़ा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com