Sarkari Naukri: UCIL Recruitment 2023: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने ट्रेंड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गवर्नमेंट के पोर्टल https://apprenticeshipindia.gov.in पर आवेदन करें. यूसीआईएल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 12 नवंबर 2023 है. इस भर्ती अभियान के जरिए ट्रेड अपरेंटिस के कुल 243 पदों को भरा जाएगा. वे अभ्यर्थी जो पहले ही कर चुके हैं या वर्तमान में किसी सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र/निजी औद्योगिक संगठन में अपरेंटिसशिप की ट्रेनिंग ले चुके हैं या ले रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं.
UPSC एग्जाम कैंलेंडर 2024 जारी, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 मई से
UCIL Recruitment 2023: नोटिफिकेशन
UCIL Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 13 अक्टूबर 2023 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखः 12 नवंबर 2023 तक
UCIL Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
फिटरः 82 पद
इलेक्ट्रिशियनः 82 पद
वेलडरः 40 पद
टर्नर/ मशीनिस्टः 12 पद
इंस्ट्रूमेंट मेकेनिकः 05 पद
मेकेनिकल डिजल/ मेकेनिक एमवीः 05 पद
कारपेंटरः 05 पद
प्लंबरः 05 पद
UCIL Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक या 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास की हो. इसके साथ ही नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशन ट्रेनिंग से आईटीआईटी सर्टिफिकेट प्राप्त हो.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
UCIL Recruitment 2023: उम्र सीमा
आवेदन करने के लिए 13 अक्टूबर 2023 को उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी.
UCIL Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर यानी आईटीआईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.
UCIL Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले सरकार के आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद निर्देशानुसार आवेदन फॉर्म भरना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं