TNTRB Recruitment Calendar 2023: टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जारी किया TNTRB भर्ती कैलेंडर 2023, राज्य में होंगी 15,149 भर्तियां

TNTRB Recruitment Calendar 2023: टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने साल 2023 के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया है. टीआरबी में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- trb.tn.nic.in से वार्षिक कैलेंडर की जांच कर सकते हैं. इस भर्ती कैलेंडर के अनुसार राज्य में लगभग 15,149 भर्तियां होनी हैं.

TNTRB Recruitment Calendar 2023: टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जारी किया TNTRB भर्ती कैलेंडर 2023, राज्य में होंगी 15,149 भर्तियां

TNTRB Recruitment Calendar 2023: टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जारी किया TNTRB भर्ती कैलेंडर 2023

नई दिल्ली:

TNTRB Recruitment Calendar 2023: टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने साल 2023 के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया है. टीआरबी में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- trb.tn.nic.in से वार्षिक कैलेंडर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती कैलेंडर के अनुसार राज्य में लगभग 15,149 भर्तियां होनी हैं. कैलेंडर में पद/भर्ती का नाम, नोटिफिकेशन का अस्थायी महीना, रिक्तियों की संख्या और परीक्षा का अस्थायी महीना दिया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य के सरकारी कला और विज्ञान महाविद्यालयों और शिक्षा महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों के कुल 4000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, इसके लिए नोटिफिकेशन जनवरी 2023 में जारी होंगे. वहीं सरकारी कला और विज्ञान कॉलेजों और शिक्षा के कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी. वहीं 23 रिक्तियां राज्य में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पदों पर की जाएंगी.

TNTRB Recruitment Calendar 2023 के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

SBI Clerk Result 2022: एसबीआई क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट इस तारीख को, वेबसाइट से स्कोरकार्ड और कटऑफ भी कर सकेंगे डाउनलोड 

TNTRB Recruitment Calendar 2023: पूरा शेड्यूल

TNTRB भर्ती कैलेंडर के अनुसार माध्यमिक ग्रेड शिक्षक (एसजीटी) के पद के लिए कुल 6553 पद भरे जाएंगे, इसके लिए नोटिफिकेशन मार्च 2023 में जारी किए जाएंगे. बीटी असिस्टेंट (ग्रेजुएट टीचर) के लिए नोटिफिकेशन अप्रैल 2023 में, गवर्नमेंट पोलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन मई में, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए जून 2023 में वहीं लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए जुलाई 2023 में, पोस्ट ग्रेजुएट असिस्टेंट के लिए अगस्त 2023 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. 

तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2023 पेपर - I और II नोटिफिकेशन साल के अंत तक यानी दिसंबर 2023 में जारी की जाएगी. टीईटी परीक्षा मार्च 2024 में आयोजित की जाएगी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

CUET PG 2023: यूजीसी का बड़ा ऐलान, सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन फॉर्म मार्च से भरे जाएंगे, परीक्षा दो महीने बाद होगी