विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2017

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट पोस्ट के लिए निकली नौकरी, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Also Read in
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट पोस्ट के लिए निकली नौकरी, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
नई दिल्‍ली: सुप्रीम कोर्ट ने योग्य उम्मीदवारों से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पोस्ट के लिए आवेदन मंगाया है. ग्रुप-बी, नॉन गैजेटेड के 57 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी 2017 से शुरू हुई हैं, जो 10 मार्च 2017 तक चलेंगी. इच्छुक आवेदक अदालत की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता:
1. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश  के किसी भी बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
2. इन पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले को कंप्यूटर का ज्ञान बहुत जरूरी है.
3. आवेदक की टाइपिंग स्पीड कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.

आयु सीमा:
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पोस्ट की भर्ती के आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 27 वर्ष निर्धारित की गई है.

ऐसे करें आवेदन:
1. सुप्रीम कोर्ट  ऑफिशियल वेबसाइट  sci.nic.in पर जाएं.
2. Recruitment सेक्शन में Application link for Junior Court Assistant पर क्लिक करें.
3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें.
4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और फॉर्म भरें.
आवेदन शुल्क:
इन पदों पर आवेदन के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए रुपये 300/- आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. जिसका भुगतान सिर्फ ऑनलाइन किया जा सकता है.

चयन प्रक्रिया:
सभी पदों के लिए सेलेक्‍शन टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. टेस्ट में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे. इसके अलावा आवेदक को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा.

कितनी होगी सैलरी:
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट को पे मैट्रिक्स का लेवल 6 में रखा जाता है, जिनका प्रारंभिक मूल वेतन 35400 रुपये निर्धारित किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Supreme Court Vacancy, Supreme Court Vacancies, Junior Court Assistant, Court, Job, Career
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com