विज्ञापन

Sarkari Naukri : SSC स्टेनोग्राफर सिटी इंटीमेशन स्लिप हुआ जारी, इस Direct लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

सिटी इंटिमेशन स्लिप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जो उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर और डेट के बारे में जानकारी देता है.

Sarkari Naukri : SSC स्टेनोग्राफर सिटी इंटीमेशन स्लिप हुआ जारी, इस Direct लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा द्वारा ग्रेड 'सी' और ग्रेड 'डी' के कुल 1590 रिक्त पद भरे जाएंगे.

SSC Stenographer City Intimation Slip 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आगामी ग्रुप C और D परीक्षा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी स्टेनोग्राफर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है. आपको बता दें कि ये परीक्षाएं 6, 7 और 8 अगस्त, 2025 को आयोजित होने वाली हैं. SSC स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं

एसएससी स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप 2025

सिटी इंटिमेशन स्लिप क्या होती है

यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जो एग्जाम सेंटर और डेट के बारे में जानकारी देता है, जिससे उम्मीदवार उस अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी कर सकें. यह पर्ची आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी करने से पहले पूर्व सूचना के लिए जारी किया जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड

  • इसके लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • फिर होमपेज पर लॉग इन करिए
  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करिए
  • अब आपकी सिटी स्लिप स्क्रिन पर नजर आ जाएगी
  • अब आप यहां से पीडीएफ डाउनलोड कर लीजिए

कितने पदों पर होगी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा द्वारा ग्रेड 'सी' और ग्रेड 'डी' के कुल 1590 रिक्त पद भरे जाएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com