SSC Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग के कर्नाटक केरल रीजन ने यंग प्रोफेशनल्स पदों पर भर्ती निकाली है. एसएससी ने इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये भर्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएंगी. डिग्री वाले युवा एसएससी की इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि यह नौकरी एक साल के लिए है. एसएससी भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार को एसएससी केकेआर बेंगलुरु में पोस्टिंग दी जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार एसएससी भर्ती 2023 नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in से चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अगस्त है.
SSC Recruitment 2023: प्रति माह सैलरी
यंग प्रोफेशनल्स पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 40000 रुपये का वेतन मिलेगा. एसएससी भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस पोस्ट के लिए 02 रिक्तियां हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SSC Recruitment 2023: उम्र सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
SSC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
यंग प्रोफेशनल्स पद के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्थान व यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना जरूरी है. कंप्यूटर में दक्षता की होनी भी जरूरी है.
UPSC के 56 पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई
SSC Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र नोटिफिकेशन में दिए गए निर्धारित प्रारूप में जमा करना होगा और इसे अंतिम तिथि तक या उससे पहले rdssckkr@nic.in पर ईमेल द्वारा भेजना होगा. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2023 है. इस बात का ध्यान रखें कि डाक द्वारा भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं