SSC MTS Recruitment 2021: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 मार्च 2021 को या उससे पहले SSC MTS भर्ती 2021 के लिए ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, फीस का भुगतान करने की आखिरी तारीख 23 मार्च, 2021 है.
आयोग 1 से 20 जुलाई, 2021 तक SSC MTS टियर -1 परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि टियर -2 परीक्षा 21 नवंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है. एसएससी एमटीएस 2021 अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी), एक्स सर्विसमैन (ईएसएम) आरक्षण के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
अन्य उम्मीदवार BHIM UPI, नेट बैंकिंग, वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड या एसबीआई शाखा में चालान जनरेट करके कैश जमा कर सकते हैं.
बता दें, एसएससी कंप्यूटर आधारित परीक्षा और डिस्क्रिप्टिव पेपर के आधार पर एमटीएस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन करता है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा में जनरल इंग्लिश, जनरल इंटेलीजेंस और रीज़निंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं