विज्ञापन

भारतीय रेलवे में कैसे मिलती है TC की नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

भला किस नौजवान का सपना नहीं होगा कि वो भारतीय रेलवे में काम करे. रेलवे में कई तरह की भर्तियां होती हैं. इनमें टिकट जांच और टिकटिंग से जुड़े विभिन्न पद भी होते हैं.

भारतीय रेलवे में कैसे मिलती है TC की नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

भला किस नौजवान का सपना नहीं होगा कि वो भारतीय रेलवे में काम करे. रेलवे में कई तरह की भर्तियां होती हैं. इनमें टिकट जांच और टिकटिंग से जुड़े विभिन्न पद भी होते हैं. इन पदों पर भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से की जाती है. आम बोलचाल में लोग इन कर्मचारियों को TC (Ticket Collector) कहते हैं, जबकि रेलवे की भर्ती अधिसूचनाओं में Ticket Collector (TC), Travelling Ticket Examiner (TTE) और कई अन्य पद भी हो सकते हैं. 

TC या टिकट जांच से जुड़े कर्मचारी का काम क्या होता है

इन पदों पर नियुक्त कर्मचारियों की मुख्य जिम्मेदारियां होती हैं- यात्रियों के टिकट की जांच करना, बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे नियमों के अनुसार कार्रवाई करना, निर्धारित नियमों के तहत जुर्माना वसूलना, यात्रियों को सीट, कोच और यात्रा संबंधी जानकारी देना, यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करना आदि.

शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए होती है 

रेलवे में टिकट जांच से जुड़े पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, भर्ती और पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. कुछ पदों के लिए 12वीं (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक हो सकता है, वहीं कुछ भर्तियों में स्नातक (Graduation) की डिग्री मांगी जाती है. इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित RRB की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जरूर पढ़ें. 

आयु सीमा क्‍या होती है

आयु सीमा भी भर्ती के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. कई भर्तियों में न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी जाती है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 33 वर्ष या उससे अधिक भी हो सकती है. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांग (PwBD) और अन्य पात्र श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलती है. 

चयन प्रक्रिया कैसे होती है

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की भर्ती प्रक्रिया संबंधित विज्ञापन के अनुसार तय होती है। सामान्यतः इसमें निम्न चरण शामिल हो सकते हैं- 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाती है. भर्ती के अनुसार इसमें गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, सामान्‍य इंग्लिश आदि से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं.

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है. 

मेडिकल परीक्षण

उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस मानकों पर खरा उतरना होता है. मेडिकल मानक पद के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. 

पुरातत्‍व विभाग में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

तैयारी कैसे करें

अगर आप रेलवे में टिकट जांच से जुड़े पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो तैयारी करते हुए इन बातों का ध्यान रखें- 

- RRB के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
- गणित और रीजनिंग की नियमित प्रैक्टिस करें
- सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स पर पकड़ मजबूत करें
- भर्ती अधिसूचना के अनुसार परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की तैयारी करें
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए नियमित मॉक टेस्ट दें

भर्ती की जानकारी कहां मिलती है 

रेलवे में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट और भर्ती अधिसूचनाओं पर जारी की जाती है. आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और मेडिकल मानकों की पुष्टि केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही करें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Job, Railway Job Apply Online, Railway Job Aspirants, Railway Job Details, Railway Job Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com