SSC MTS, Havaldar Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है. आयोग ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2024 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है. ताजा अपडेट के अनुसार एसएससी एमटीएस 2024 भर्ती परीक्षा के जरिए अब 11,518 पदों को भरा जाएगा. इनमें से 8079 मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए हैं, जबकि 3439 हवलदार (CBIC और CBN) पद के लिए हैं. इस संबंध में एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एक नोटिस जारी किया है.
बता दें कि आयोग ने पहले 4,887 रिक्तियों का विज्ञापन दिया और बाद में इसे बढ़ाकर 6,144 कर दिया. CIBC और CBN में 3,439 हवलदार की रिक्तियों के साथ, कुल संख्या 9,583 हो गई. आयोग की नवीनतम घोषणा के साथ, इस भर्ती अभियान के माध्यम से भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की संख्या 11,518 हो गई है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2024 परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 11 नवंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा सीबीटी में हुई थी. आंसर-की 29 नवंबर को और रिजल्ट की घोषणा 21 जनवरी को जारी किया गया था. इस परीक्षा में सफल रहे 27011 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) दौर के लिए चुना गया था. फिजिकल टेस्ट (PET/PST) 5 से 12 फरवरी 2025 के बीच आयोजित किया गया था.
GATE परीक्षा पास करने के बाद, आप इन जगहों पर पा सकते हैं नौकरी
कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सत्र-I और सत्र-II में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को 30 प्रतिशत ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25 प्रतिशत अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवार को 20 प्रतिशत अंक लाने होंगे.
बता दें कि एसएससी एमटीएस भर्ती 2024 में चयन प्रक्रिया के कई चरण हैं. पहला चरण लिखित परीक्षा का है, जो सीबीटी में हो चुकी है. दूसरा चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण का है, तीसरा चरण डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और चौथा एवं अंतिम चरण मेडिकल परीक्षण का है. उम्मीदवारों का इस भर्ती के लिए सभी चरण में सफल होना जरूरी है.
असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, इस राज्य के आयोग ने 2424 पदों के लिए फिर खोला पोर्टल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं