SSC JHT Final Result 2022: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर रिजल्ट 2022 का इंतजार उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं. कर्मचारी चयन आयोग बहुत ही जल्द एसएससी जेएचटी फाइनल रिजल्ट की घोषणा करने जा रहा है. जिन उम्मीदवारों ने एसएससी की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 दी है, वे रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं आयोग ने रिजल्ट से पहले 'ऑप्शन कम प्रेफरेंस' लिंक को अपनी साइट पर एक्टिव कर दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एसएससी जेएचटी फाइनल रिजल्ट की घोषणा से पहले आयोग ने पेपर II परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए 'ऑप्शन कम प्रेफरेंस' लिंक को सक्रिय कर दिया है. सभी उम्मीदवारों को 24 से 29 जनवरी 2023 तक 'ऑप्शन कम प्रेफरेंस' लिंक को भरकर सबमिट करना होगा. प्रेफरेंस जमा करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट से अपने अकाउंट में जाकर लॉगिन करना होगा.
'ऑप्शन कम प्रेफरेंस' लिंक को सभी उम्मीदवारों के भरना आवश्यक है. अगर कोई उम्मीदवार नियत समय तक 'ऑप्शन कम प्रेफरेंस' को नहीं भरता है, उसे इसे बाद में जमा करने का मौका नहीं दिया जाएगा. ऐसे उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट/फाइनल सेलेक्शन में शामिल नहीं किया जाएगा.
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 'ऑप्शन कम प्रेफरेंस' को केवल तभी संशोधित किया जा सकता है जब टैब सक्रिय रहेगा. उम्मीदवार द्वारा सबमिट किए गए 'ऑप्शन कम प्रेफरेंस' को ही अंतिम माना जाएगा.
SSC JHT Final Result 2022: ऐसे चेक करें
1.एसएससी जेएचटी फाइनल रिजल्ट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
2.होमपेज पर उपलब्ध हाइलाइट किए गए टैब पर क्लिक करें.
3.अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें.
4.सबमिट पर क्लिक करें
5.अपना रिजल्ट चेक करें
6.इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं