International Day of Education 2023: आज इंटरनेशनल एजुकेशन डे यानी अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस है. शिक्षा के महत्व को दुनिया भर में समझाने के लिए हर साल 24 जनवरी को इंटरनेशनल एजुकेशन डे के रूप में मनाया जाता है. इसमें कोई दो राय नहीं कि शिक्षा (Education 2023) सबसे पावरफुल चीज है. यह जीवन को आसान और इंसान को इंसान बनाती है, इससे हर तबके के जीवन में सुधार और फर्क आता है, न सिर्फ आर्थिक स्तर पर बल्कि मानिसक और बौद्धिक स्तर पर भी. इसलिए इस दिन शिक्षा के महत्व को समझाने के लिए देश-दुनिया में कई कार्यक्रम, कार्यशालाएं, सेमिनार और दूसरे शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस दिन स्कूलों में भी कई कार्यक्रम होते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यूनेस्को (UNESCO) की रिपोर्ट के मुताबिक आज 244 मिलियन बच्चे और युवा स्कूल से बाहर हैं, और 771 मिलियन वयस्क निरक्षर हैं. शिक्षा गरीबी से बाहर निकलने की सीढ़ी है और यह भविष्य के लिए मार्ग प्रदान करती है. हालांकि अपने देश में शिक्षा का मतलब मोटी और बड़ी-बड़ी डिग्रियां हैं. भारत में शिक्षा को अच्छी नौकरी, अच्छी कंपनी और अच्छी सैलरी से जोड़ा जाता है. हालांकि शिक्षा सिर्फ बेहतर सैलरी व नौकरी पाने का नाम है, यह आपके मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है.
2023 का एजुकेशन डे थीम
खैर इन सब बातों के साथ इस बात को जान लेना बेहद जरूरी है कि इस साल इंटरनेशनल एजुकेशन डे ( International Day of Education 2023:Theme) का थीम क्या है. इस साल का इंटरनेशनल एजुकेशन डे "लोगों में निवेश करें और शिक्षा को प्राथमिकता दें" विषय के तहत मनाया जाएगा. इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस उन अफगान महिलाओं और लड़कियों को समर्पित है जिन्हें सीखने, अध्ययन करने और पढ़ाने के उनके अधिकार से वंचित किया गया है.
2018 से मनाते हैं यह दिन
3 दिसंबर, 2018 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वैश्विक शांति और सतत विकास लाने में शिक्षा की भूमिका के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया था. बस तभी से 24 जनवरी को दुनियाभर में इंटरनेशनल एजुकेशन डे के रूप में मनाया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं