JEE Main 2023 latest Update: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2023 की परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू कर दी है. पहले दिन इंजीनियरिंग पेपर (बीई/ बीटेकः पेपर 1) की परीक्षा हो रही है. यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी, जो शाम 6 बजे तक खत्म होगी. इस सत्र में 8.6 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे.
JEE Main 2023: जेईई मेन्स सत्र 1 आज से, एग्जाम डे गाइडलाइन्स और जानिए क्या है ड्रेस कोड
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एनटीए की जरूरी सूचना
जेईई मेन परीक्षा से पहले, एनटीए ने जेईई मेन 2023 सत्र 1 आवेदन फॉर्म के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. इसके मुताबिक एनटीए ने उन आवेदकों के एप्लीकेशन फॉर्म को रोक दिया है, जिन्होंने जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए एक से अधिक फॉर्म भरे हैं. एनटीए ने कहा कि ऐसे उम्मीदवार 24 और 25 जनवरी को परीक्षा नहीं दे सकेंगे.
जेईई मेन एडमिट कार्ड
एनटीए ने जेईई मेन 24 और 25 जनवरी को होने वाले परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं. 25 जनवरी को परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार जेईई मेन एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट निकालना होगा. परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को प्रिंटेट एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र, सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म, जेईई मेन आवेदन पत्र में उपयोग की गई फोटो की प्रतियां और अन्य दस्तावेज के साथ जाना होगा.
1 फरवरी तक चलेगी परीक्षा
एनटीए इस साल भी जेईई मेन परीक्षा का आयोजन दो सत्र में कर रहा है. पहले सत्र की परीक्षा जनवरी में और दूसरा सत्र अप्रैल में होगा. जनवरी सत्र यानी पहले सत्र की परीक्षा आज से शुरू हो गई है. जेईई मेन दो पेपर के लिए आयोजित किया जाता है. पेपर 1 या बीई/बीटे पेपर की परीक्षा 24, 25, 29, 30, 31 और 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी. जबकि बीआर्क (पेपर 2) और बी प्लानिंग (पेपर 2बी) की परीक्षा 28 जनवरी को होगी. जेईई परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं