स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर और साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल है. इसलिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, वो समय रहते अप्लाई कर दें. इस भर्ती के जरिए कुल 1,748 खाली पदों को भरा जाना है. ये भर्ती कई सारे विभागों के लिए की जा रही है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 सितंबर को शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर है. जबकि ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर, रात 11 बजे तक की है. वहीं एप्लीकेशन में सुधार करने की विंडो 28 सितंबर को खुलेगी और 30 सितंबर को बंद हो जाएगी.
किन विभागों में होगी भर्ती
- सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD)
- मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES)
- बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO)
- इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD)
- सेंट्रल वॉटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन
कब होगा एग्जाम
ये परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) होगी. पेपर-I पास करने वाले उम्मीदवारों को पेपर-II देना होगा. पेपर-II भी एक कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा होगी. नॉर्मलाइज़्ड स्कोर के आधार पर फाइनल मेरिट बनाई जाएगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. जो कि संबंधित विभाग करेगा. उम्मीद है कि पेपर 1 नवंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा. जबकि पेपर 2 के दिसंबर 2026 में होगा. वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम होने से एक हफ्ते पहले जारी कर दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन करने से पहले एक बार अच्छे से भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता
- JE (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा
- JE (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा
- JE (मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा
- JE (टेलीकॉम): इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशंस, कंप्यूटर साइंस, टेलीकम्युनिकेशंस, IT या इंस्ट्रूमेंटेशन में B.E./B.Tech
- साइंटिफिक असिस्टेंट (IMD):फिजिक्स या कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट
SSC JE भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
- ssc.gov.in या mySSC मोबाइल ऐप पर जाकर सबसे पहले 'वन-टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) करें.
- इसके बाद लॉग इन करें और 'जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2026' के एप्लीकेशन लिंक पर जाएं.
- मांगी गई सारी जानकारी सही से भर दें.
- अपने सिग्नेचर और लाइव फ़ोटो अपलोड करें.
- फीस का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करें .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं