विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2020

SSC CGL, CHSL Exam: इस महीने होगा स्किल टेस्ट, जानिए डिटेल

SSC CGL और CHSL 2018 परीक्षा के लिए स्किल टेस्ट नवंबर और दिसंबर के महीने में आयोजित किया जाएगा.

SSC CGL, CHSL Exam: इस महीने होगा स्किल टेस्ट, जानिए डिटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

SSC CGL और CHSL 2018 परीक्षा के लिए स्किल टेस्ट नवंबर और दिसंबर के महीने में आयोजित किया जाएगा. इस बात की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी गई है. SSC CHSL 2018 के लिए स्किल टेस्ट 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जबकि  CGL 2018 के लिए तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है. 

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने नोटिफिकेशन में कहा, "कोविड-19 महामारी स्थिति के कारण और भर्ती प्रक्रिया को तेज करने की दृष्टि से आयोग ने भारतीयता के आधार पर स्किल टेस्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है. "

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए SSC अपनी वेबसाइट पर स्किल टेस्ट में शामिल प्रक्रियाओं का एक डेमो अपलोड करेगा. बता दें कि स्किल टेस्ट SSC CHSL और CGL की भर्ती में होने वाले चयन स्तरों में से एक है. उम्मीदवार जो टियर 1, टियर 2 और टियर 3 परीक्षा में पास होते हैं, उन्हें स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है.

SSC CGL 2018 टियर 3 परीक्षा 2019 में दिसबंर के महीने में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के आधार पर कुल 32,001 उम्मीदवार स्किल टेस्ट परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं, दूसरी ओर करीब  35,000 उम्मीदवार SSC CHSL 2018 स्किल टेस्ट में शामिल होंगे. 

CGL 2020 परीक्षा
बता दें कि  CGL 2020 परीक्षा की नोटिफिकेशन 21 दिसंबर को जारी की जाएगी. वहीं, परीक्षा 2021 में मई के महीने में आयोजित की जाएगी.

लेखक के बारे में
img
नेहा फरहीन
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CGL 2020 Exam, Staff Selection Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com