विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

Southern Command Recruitment 2017: 818 पदों के लिए इच्छुक आवेदक जल्द करें आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का उम्र अलग-अलग पदों के लिए 21 से 35 साल के बीच होना चाहिए

Also Read in
Southern Command Recruitment 2017: 818 पदों के लिए इच्छुक आवेदक जल्द करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: हेडक्वाटर्स सदर्न कमांड (Southern Command ) पुणे ने अपने यहां खाली पड़े पदों के लिए  भर्तियां निकाली हैं. 818 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है...

यह भी पढ़ें: 707 पदों के लिए निकली हैं भर्तियां, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

यहां से करें आवेदन-इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए विभाग की वेबसाइट  www.aocrecruitment.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इन पदों पर होगी भर्तियां- विभाग ने इन पदों  Tradesman Mate, Lower Division Clerk, Fireman and others के लिए  भर्तियां निकाली है.

यह भी पढ़ें: 468 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

इतनी होनी चाहिए योग्यता- अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग है. आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है.

उम्र सीमा- आवेदन करने वाले उम्मीदवार का उम्र अलग-अलग पदों के लिए 21 से 35 साल के बीच होना चाहिए. 

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एग्जाम, स्किल टेस्ट, मेडिकल परीक्षा के आधार होगा. 

VIDEO: टीचर भर्ती परीक्षा के खिलाफ लोगों ने किया हंगामा



इतना होगा वेतन- चुने गए उम्मीदवार को 5,200 से 20,000 रुपये के बीच वेतन और 1,800 से 1,900 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Southern Command Recruitment 2017, Jobs, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com