विज्ञापन

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में ऑफिसर बनने की निकली वैकेंसी, बिना Written Exam के मिलेगी जॉब

SBI Vaccancy 2026 : SBI ने 2026 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 116 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च 2026 है. बिना परीक्षा सिर्फ इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन.

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में ऑफिसर बनने की निकली वैकेंसी, बिना Written Exam के मिलेगी जॉब
Bank Jobs 2026 : अप्लाई करने के लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा. 

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. 2026 के इस नए भर्ती के तहत कुल 116 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. अगर आप बैंक की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो ये आपके लिए गोल्डेन चांस. सबसे अच्छी बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको घंटों लंबी लिखित परीक्षा देने की टेंशन नहीं लेनी है. सिलेक्शन की प्रक्रिया काफी सीधी रखी गई है. इस भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल हम आपको यहां दे रहे हैं. 

डायरेक्ट लिंक

SBI Recruitment 2026: एप्लिकेशन की लास्ट डेट और लिंक

SBI की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो 15 मार्च 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं. 

कैसे करें आवेदन

अप्लाई करने के लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा. 

SBI Recruitment 2026: किन पदों पर कितनी है वैकेंसी?

इस भर्ती के जरिए कुल 116 खाली पदों को भरा जाएगा. 

  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (Assistant Vice President): 12 पद
  • डेप्युटी मैनेजर (IS Audit): 43 पद
  • डेप्युटी मैनेजर (CA): 61 पद शामिल हैं.

नोटिफिकेशन पढ़ें

SBI Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगा? 

अक्सर सरकारी नौकरियों में प्री और मेन्स जैसी कई परीक्षाएं होती हैं, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है. इन पदों के लिए सेलेक्शन सिर्फ इंटरव्यू (Interview) के आधार पर किया जाएगा.

इंटरव्यू में आपको मिलने वाले मार्क्स के हिसाब से एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. जिसकी रैंक ऊपर होगी, उसे नौकरी दी जाएगी. 

अगर दो कैंडिडेट्स के नंबर एक जैसे होते हैं, तो जिसकी उम्र ज्यादा होगी, उसे प्राथमिकता दी जाएगी. 

SBI Recruitment 2026: आवेदन फीस कितनी है?

  • General/EWS/OBC कैंडिडेट्स के लिए 750 रुपये है
  • वहीं, SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं है
  • फीस का पेमेंट आप ऑनलाइन मोड जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं.

फॉर्म भरते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो जाएगा रिजेक्ट

  • आवेदन करने से पहले SBI की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
  • अपनी एजुकेशन और वर्क एक्सपीरियंस के हिसाब से ही पद का सेलेक्ट करें. 
  • फॉर्म में अपनी जानकारी बिल्कुल सही भरें, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com