अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) आपके लिए बड़ा मौका लेकर आया है. PNB ने अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए देशभर में 5,138 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्ट किया जाएगा. ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए यह बैंकिंग अनुभव हासिल करने का बेहतरीन मौका है.
PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 (What is PNB Apprentice Recruitment 2026)
PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चुने गए उम्मीदवारों को बैंक में काम की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान उन्हें बैंक का रोजमर्रा का काम समझने का मौका मिलेगा, जो आगे चलकर बैंकिंग में अच्छा करियर बनाने में मदद करेगा.
इन तारीखों को याद रखें
PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 5 फरवरी 2026 को जारी किया गया. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (online application process) 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी. आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 है. लिखित परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है. उम्र की गणना यानी कैलकुलेशन 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी.
एप्लिकेशन फीस
जनरल, OBC और EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस ₹944 रखी गई है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए ₹708 है. SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को ₹236 फीस देनी होगी. फीस का पेमेंट ऑनलाइन ही किया जा सकेगा.
किस राज्य में कितनी वैकेंसी?
PNB अप्रेंटिस भर्ती में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 814 पद हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल (532), पंजाब (462), दिल्ली (417), राजस्थान (363) और हरियाणा (348) सहित कई राज्यों में पद निकाले गए हैं.
चयन करने की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार केवल PNB की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवेदन के दौरान रजिस्ट्रेशन, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड और फीस का भुगतान करना अनिवार्य है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं