Sarkari Naukri 2025: अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एक नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि ओडिशा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. अगर आप इस वैकेंसी के लिए खुद को योग्य समझते हैं अप्लाई कर सकते हैं, आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जून 2025 (शाम 5 बजे) तय किया गया है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाना होगा.
OPSC Assistant Professor Recruitment 2025
इतने पदों पर होगी भर्ती (Assistant Professor)
इस वैकेंसी के जरिए उम्मीदवारों की कुल 314 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए बिल्कुल फ्री है.असिस्टेंट 314 पदों में 116 पद अनारक्षित कैटेगरी, 26 पद एसईबीसी कैटेगरी, 65 पद एससी कैटेगरी और 107 पद एसटी कैटेगरी के लिए आरक्षित किए गए हैं. इस भर्ती की परीक्षा की संभावित तारीख 17 अगस्त 2025 तय की गई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड स्पेशियलिटी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या MCI/NMC द्वारा मान्यता समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो कम से कम 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 45 साल होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार बनाकर की जाएग
सलेक्शन प्रोसेस (Selection Process)
उम्मीदवारों का सलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंक के 200 एमसीक्यू (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे. एक सवाल का एक नंबर दिया जाएगा. सही आंसर देने पर उम्मीदवारों को 1 नंबर दिया जाएगा लेकिन गलत आंसर देने पर 0.25 नंबर काटे जाएंगे. एग्जाम के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-Jharkhand Board 8th Result 2025: झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा के परिणाम जारी, 94.39 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं