उत्तराखंड के नौजवानों के लिए एक ख़ुशी की खबर है. जल्द ही उत्तराखंड में 19000 रिक्तियों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे या जॉब तलाश रहे उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. रोजगार मेले में इस भर्ती की जानकारी पुष्कर सिंह धामी ने दी है. सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए यूकेपीएससी द्वारा भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है. भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
पटवारी और लेखपाल के लिए निकली बहाली, 563 पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड राज्य और बाहरी प्रदेशों से बड़ी-बड़ी कंपनियां इस मेले में भाग ले रहे हैं. राज्य में आयोजित इस रोजगार मेले के माध्यम से कई युवाओं को रोजगार भी दिया जा रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विभिन्न परीक्षाओं और भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना की जांच कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में महिला छात्रावास का निर्माण किए जाने एवं कॉलेज के अतिथि शिक्षकों को उच्च शिक्षा की भांति तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत मासिक स्तर पर मानदेय दिए जाने की घोषणा की गई।
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) October 15, 2022
मुख्यमंत्री ने युवाओं से आपली करते हुए कहा है कि देवी-देवताओं की चम्पावत की यह भूमि हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करती है. धामी ने युवाओं को यह भी कहा कि रोजगार लेने के साथ-साथ रोजगार देने की क्षमता भी विकसित करें. यहां के युवा जिस भी क्षेत्र में जाएंगे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं