- ग्रुप डी लेवल 1 की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव हुए हैं.
- एनटीपीसी की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव हुए हैं.
- इसके संबंध में नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं.
रेलवे ने RRC Group D, RRB NTPC और पैरामेडिकल की भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं. रेलवे ने इन तीनों कैटेगरी के तहत होने वाली भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किए हैं और इसके संबंध में RRB वेबसाइट्स पर नोटिफिकेशन जारी किया है. RRB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआसी ने नोटिफिकेशन के पैरा नंबर 14.2 - शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में एक और प्वॉइंट जोड़ा है. पीईटी दो चरणों में होगी. पहले चरण में उम्मीदवारों को एक तय वजन को लेकर तय दूरी तक जाना होगा. वहीं वजन उठाने वाले टेस्ट के बाद दूसरे चरण में दौड़ होगी. वजन उठाने वाले टेस्ट में परीक्षार्थियों को कमर की ऊंचाई वाले एक बेंच/प्लेटफॉर्म से एक रेत की बोरी उठानी होगी और उसे उठाकर तय दूरी तक ले जाना होगा. इसका अलावा RRB Group D में एक और बदलाव हुआ है, ग्रुप डी नोटिफिकेशन के पैरा नंबर 16.1 में एक और प्वाइंट जोड़ा गया है. इस प्वाइंट में लिखा है कि अगर सर्टिफिकेट या मार्कशीट पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा हुआ है तो उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह रोल नंबर लिख सकते हैं.
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन चेक करें.
RRC Group D Level 1
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि रेलवे ने RRB NTPC में भी कई बदलाव किए हैं. आरआरबी एनटीपीसी में हुए बदलाव नीचे दिए गए हैं.
1. अगर कोई आवेदक OBC/SC/ST/EWS/PwBD के तौर पर पहली स्टेज का सीबीटी पास करता है तो उसे भर्ती के सभी चरणों में OBC/SC/ST/EWS/PwBD ही माना जाएगा.
2. EWS कैटिगिरी के तहत आवेदन करने वालों को इनकम सर्टिफिकेट पेश करना होगा. ध्यान रहे कि रजिस्ट्रेशन की डेट 31/3/2019 है इसलिए सर्टिफिकेट वित्त वर्ष 2017/18 का होना चाहिए.
3. RRB ने उस क्लॉज को हटा दिया है जिसमें भर्ती पूरे होने तक किसी भी तरह की RTI जानकारी देने से इनकार किया गया था.
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन चेक करें.
RRB ALP CBT 2 Result: जल्द जारी होगा एएलपी, टेक्नीशियन सीबीटी 2 का रिजल्ट, जानिए डिटेल
RRB NTPC
RRB Paramedical भर्ती में हुए बदलावों की जानकारी के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन चेक करें.
RRC Group D Vacancy: रेलवे में 10वीं पास के लिए 1 लाख से ज्यादा वैकेंसी, इन स्टेप्स से करें आवेदन
RRB Paramedical Notice
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं