RRB JE Exam Date जारी कर दी गई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 22 मई से जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा (RRB JE Exam) आयोजित करेगा. रेलवे भर्ती बोर्ड ने इसके संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी. आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड (RRB JE Admit Card) परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 18 मई को जारी कर दिया जाएगा. एडमिट कार्ड आरआरबी की सभी वेबसाइट्स पर जारी होगा. उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन करना होगा. वहीं मॉक टेस्ट का लिंक 12 मई से एक्टिव कर दिया जाएगा. मॉक टेस्ट की मदद से उम्मीदवार पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस कर पाएंगे. मॉक टेस्ट सॉल्व करने से उम्मीदवारों को तैयारी में काफी मदद मिलेगी.
रेलवे में जूनियर इंजीनियर (RRB Junior Engineer), सूचना प्रौद्योगिकी में जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक और धातुकर्म सहायक के 13,487 पदों पर भर्ती होनी है. इन पदों पर भर्ती के लिए कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी. कुल 90 मिनट के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (RRB JE CBT 1 Exam) में 100 सवाल पूछे जाएंगे. यह सभी मल्टीपल च्वाइस सवाल होंगे. हर सवाल के गलत जवाब पर एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पदों के नाम और संख्या
जूनियर इंजीनियर- 13034
जूनियर इंजीनियर (सूचना प्रौद्योगिकी)- 49
डिपो सामग्री अधीक्षक- 456
केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट- 494
कुल- 13,487 पद
सैलरी
35,400 रुपये
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों के चयन के लिए 2 स्टेज में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा.
अन्य खबरें
Sarkari Naukri: BSF में निकली 1072 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
RRB ALP Aptitude Test: जारी हुई एप्टीट्यूड टेस्ट की तारीख, शहर और अन्य जानकारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं