RRB Group D Result 2022: आज की बड़ी खबर! रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए रेलवे में 1 लाख से अधिक लोगों की भर्तियां की जाएंगी. रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न रीजनों के लिए आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी किए हैं. आरआरबी भोपाल, आरआरबी गुवाहाटी, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी सिकंदराबाद, आरआरबी बेंगलुरु, आरआरबी अजमेर, आरआरबी भुवनेश्वर और कई अन्य क्षेत्रों के लिए आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 गुरुवार को घोषित किया है. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) में भाग लेने के पात्र हैं. पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं. आरआरबी जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखों और स्थान की घोषणा करेगी. उम्मीदवार अपने जोन के हिसाब से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
RRB Group D Result 2022: भोपाल रीजन
RRB Group D Result 2022: गुवाहाटी रीजन
RRB Group D Result 2022: कोलकाता रीजन
RRB Group D Result 2022: अहमदाबाद रीजन
RRB Group D Result 2022: अजमेर रीजन
RRB Group D Result 2022: बेंगलुरु रीजन
RRB Group D Result 2022: भुवनेश्वर रीजन
RRB Allahabad Group D Result 2022 के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के जारी होने का इंतजार कर रहे थे. कारण कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2022 के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होनी है. ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था. रेलवे भर्ती बोर्ड ने पांच चरणों में यह एग्जाम कराया था. यह परीक्षा 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर, 2022 के बीच हुई थी. रेलवे के 17 जोन में एक लाख 52 हजार 713 पदों पर बहाली होनी है.
WBJEE 2023: वेस्ट बंगाल जेईई 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 20 जनवरी तक भरे जाएंगे फॉर्म
आरआरबी ग्रुप डी के लिए रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी मेरिट लिस्ट 2022 और आरआरबी ग्रुप डी कट ऑफ 2022 अपलोड करेगा. छात्रों को भर्ती के अगले राउंड में जाने के लिए कट-ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे. उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय लिंक पर भी अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
RRB Group D Result: रिजल्ट के लिए इन स्टेप को फॉलो करें
चरण 1. रेलवे की रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
चरण 2. होमपेज पर 'result of candidates shortlisted for Physical Efficiency Test' के लिंक पर क्लिक करें.
चरण 3. आपको दूसरे पृष्ठ पर निर्देशित किया जाएगा. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
चरण 4. सबमिट करें और आपका आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा.
5.अब रिजल्ट को डाउनलोड करें या उसका स्क्रीनशॉट निकाल कर रख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं