RRB Group D Result 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट लाखों उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा इंतजार बना हुआ है. 32,438 पदों पर निकली इस भर्ती में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे और अब सभी की नजर सिर्फ रिजल्ट पर टिकी है. अच्छी बात ये है कि रिजल्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है. माना जा रहा है कि रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन नतीजे देख सकेंगे. ऐसे में अभी से अपनी जरूरी डिटेल्स संभालकर रखना बेहतर होगा.
रिजल्ट को लेकर क्या अपडेट है
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, कुछ अप्रेंटिस कैंडिडेट्स से उनके अंक और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी अपडेट करने को कहा गया था. इस प्रोसेस के पूरा होने के बाद अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है.
कब आ सकता है रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट
अभी रेलवे भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट की कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की है. हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट जून के आखिरी हफ्ते में जारी किया जा सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही नजर रखें.
ऐसे चेक करें रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट
- सबसे पहले आरआरबी की अधिकारी रीजनल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर दिखाई देने वाले Group D Result लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें.
- पीडीएफ खुलने के बाद Ctrl+F का इस्तेमाल करें.
- सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- अगर आपका रोल नंबर सूची में दिखाई देता है तो आप अगले स्टेप के लिए सिलेक्टेड माने जाएंगे.
- रिजल्ट के साथ कटऑफ और स्कोरकार्ड की जानकारी भी जारी की जा सकती है.
आगे क्या होगा
रिजल्ट आने के बाद पास होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण में जाना होगा. इस चरण में फिजिकल टेस्ट होगा. पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट के नियम अलग-अलग हैं. जो उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट और बाकी सभी जरूरी प्रोसेस सक्सेसफुली पूरी कर लेंगे, उनका नाम फाइनल सिलेक्शन लिस्ट में शामिल किया जाएगा.
RRB JE CBT 2: रेलवे जूनियर इंजीनियर CBT 2 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 2 जुलाई को है एग्जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं