विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2019

RRB ALP CBT 2 Answer Key: जल्द जारी होगी आंसर-की, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

RRB ALP Technician 2nd Stage परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी की जाएगी. आने वाले कुछ दिनों में आंसर-की जारी होने की उम्मीद है, उम्मीदवार आंसर-की अपने रीजन की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे.

RRB ALP CBT 2 Answer Key: जल्द जारी होगी आंसर-की, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
RRB Answer Key: दूसरे स्टेज की परीक्षा की आंसर-की सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर जारी की जाएगी.
  • आंसर-की जल्द जारी की जाएगी.
  • आंसर-की आरआरबी वेबसाइट्स पर जारी की जाएगी.
  • परीक्षा 8 फरवरी को कई उम्मीदवारों के लिए दोबारा हुई थी.
नई दिल्ली:

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जल्द ही एएलपी, टेक्नीशियन (RRB ALP, Technician) के पदों पर हुई दूसरे स्टेज की परीक्षा की आंसर-की (RRB ALP, Technician Answer Key) जारी कर देगा. रेलवे भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने NDTV को बताया, ''8 फरवरी को कई उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी, ऐसे में हम जल्द से जल्द आने वाले कुछ दिनों में आंसर-की जारी करने की कोशिश करेंगे.'' बता दें कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा किसी कारण छूट गई थी, उनके लिए 8 फरवरी को परीक्षा री-शेड्यूल की गई थी. जबकि एएलपी, टक्नीशियन की सेकंड स्टेज परीक्षा 21, 22 और 23 जनवरी को आयोजित की गई थी. 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर एएलपी, टेक्नीशियन की आंसर-की चेक (RRB ALP Technician 2nd Stage Exam Answer Key ) और डाउनलोड कर पाएंगे. 
 

RRB ALP CBT 2 Answer Keyऐसे कर पाएंगे चेक और डाउनलोड
 

स्टेप 1: आंसर-की चेक करने के लिए नीचे दी गई अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा. 
RRB Ahmedabad, RRB Ajmer, RRB Allahabad, RRB Bangalore, RRB Bhopal, RRB Bhubaneshwar, RRB Bilaspur, RRB Chandigarh, RRB Chennai, RRB Gorakhpur, RRB Guwahati, RRB Jammu, RRB Kolkata, RRB Malda, RRB Mumbai, RRB Muzaffarpur, RRB Patna,  RRB Ranchi, RRB Secunderabad, RRB Siliguri, RRB Thiruvananthapuram

स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन कर करना होगा.
स्टेप 4: आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
स्टेप 5: अब आप आंसर-की को डाउनलोड कर पाएंगे.

Exclusive: रेलवे में 1 लाख 31 हजार पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी को जारी होगा नोटिफिकेशन, जानिए डिटेल

RRB Group D Result जल्द होगा जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारी ने NDTV को बताया, ''ग्रुप डी का रिजल्ट (RRB Result) फरवरी के मध्य में जारी किया जाएगा. रिजल्ट (RRB Result 2019) जारी करने के लिए अभी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन रिजल्ट (RRB Group D Result 2019) जारी करने की तारीख तय करने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड की सभी वेबसाइट्स पर रिजल्ट से संबंधित एक नोटिस जारी किया जाएगा, जिसमें रिजल्ट जारी करने की तारीख दी गई होगी.''

अन्य खबरें
RRB Group D Result 2019: जल्द जारी होगा ग्रुप डी का रिजल्ट, जानिए कहां और कैसे कर पाएंगे चेक
RRB Group D Salary: ग्रुप डी के पदों पर चयनित होने वालों को मिलेगी इतनी सैलरी

 

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB ALP Technician 2nd Stage, RRB, RRB Result, RRB Group D Result 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com