- बैंक डिटेल सही करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है.
- लिंक की मदद से आप अपनी सही बैंक डिटेल सबमिट कर पाएंगे.
- उम्मीदवारों को जल्द ही रिफंड मिल जाएगा.
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board, RRB) ने फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों का रिफंड (RRB Fee Refund) गलत बैंक डिटेल के चलते फेल हुआ है, उनको अपनी बैंक डिटेल सही करने का एक और मौका दिया गया है. उम्मीदवारों के लिए एक लिंक एक्टिव किया गया है, जिसकी मदद से वे अपनी सही बैंक डिटेल (Bank Detail) सबमिट कर पाएंगे. सही बैंक डिटेल सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों का रिफंड फिर से प्रोसेस किया जाएगा, और उन्हें अपनी आवेदन फीस का रिफंड उनके बैंक अकाउंट में मिल जाएगा. जिन उम्मीदवारों का रिफंड फेल हुआ है वो इस बार अपना अकाउंट नंबर और IFSC कोड ध्यान से भरें. एक गलती आपका रिफंड फेल कर सकती है. एक बार गलत डिटेल भर कर सबमिट कर देने के बाद उम्मीदवारों को उसे सही करने का मौका नहीं मिलेगा. आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड ने 20 दिसंबर को एएलपी, टेक्नीशियन का रिवाइज्ड रिजल्ट (RRB ALP Revised Result) जारी किया था.
RRB Fee Refund के लिए ऐसे भरें अपनी बैंक डिटेल

RRB Confirmation/Modification of Bank Details
स्टेप 2: अब रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि भरकर लॉग इन करें.
स्टेप 3: अब अकाउंट नंबर और IFSC कोड भर कर सबमिट कर दें.
इतना मिलेगा रिफंड
रेलवे ने जनरल उम्मीदवारों के लिए 500 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन फीस रखी थी. रेलवे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की पूरी फीस और जनरल उम्मीदवारों की फीस में से 400 रुपये रिफंड करेगा.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
इन उम्मीदवारों की फीस हो रही है रिफंड
जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप सी एएलपी, टेक्नीशियन की पहले स्टेज की परीक्षा दी थी उनकी आवेदन फीस रिफंड की जा रही है.
अन्य खबरें
APPSC ने ग्रेजुएट्स के लिए Panchayat Secretary के 1 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी
RPF Recruitment 2018: कॉन्सटेबल के 798 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास ऐसे कर पाएंगे अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं